फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP बोर्ड परीक्षा पर सरकार की नजर, डिप्टी सीएम ने जौनपुर में मारा छापा

Tue, 06 Feb 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 06 Feb 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
UP board examination start today
dinesh sharma - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए प्रतिबद्ध सूबे की योगी सरकार काफी चौकस नजर आई। परीक्षा के ‌पहले दिन ही जौनपुर में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने खुद कुछ परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में बोर्ड परीक्षा हो रही है। आगे की स्लाइड्स देखें...


 
UP board examination start today
up board examination - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर 142 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र केंद्रीय कारागार में बनाया गया है। 142 परीक्षा केंद्रों में 18 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। जनपद को पांच जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए पांच जोन और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। जहां स्वकेंद्र की सुविधा है वहां अलग से वाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है। 

 
UP board examination start today
up board examination - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने जिले के सिकरारा मछली शहर इलाके के करीब 7 परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान अचानक डिप्टी सीएम के पहुंचने से प्रशासनिक महकमे से लेकर परीक्षा केन्द्रों तक अफरा तफरी मच गई । डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 7:45 बजे पुलिस लाइन में लैंड किया और वह यहां से सीधे परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने निकल पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP board examination start today
up board examination - फोटो : अमर उजाला
बलिया में 274 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अधिकारी समेत उड़नदस्ता की टीमों ने विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
UP board examination start today
up board examination - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर में 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरु हुई। मंडलीय कंट्रोल रूम से रखी जा रही है नजर। सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर घूम कर नकलचियों की तलाश की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed