{"_id":"6012628a8ebc3ef9235ce149","slug":"first-guru-pushya-yog-of-year-today-best-for-shopping-devotees-dip-in-ganga-ghat-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल का पहला गुरु पुष्य योग आज, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, खरीदारी के लिए शुभ संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल का पहला गुरु पुष्य योग आज, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, खरीदारी के लिए शुभ संयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ष का पहला गुरू पुष्य योग गुरुवार को बन रहा है। यह पूरे दिन और रात तक रहेगा। गुरु पुष्य नक्षत्र के संयोग में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है और लंबे समय तक इसका फायदा मिलता है। इस दिन पौष महीने की शाकंभरी पूर्णिमा भी रहेगी। इस पर्व पर तीर्थ-स्नान और दान करने से अक्षय फल मिलेगा।
2 of 5
वाराणसी में दशाश्वमेध घाट सहित बाकी गंगा घाटों पर लोग स्नान कर रहे हैं। साथ ही सूर्य की पूजा कर रहे हैं। घाटों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है।
3 of 5
ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि गुरुवार को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय से रात 3:50 बजे तक रहेगा। चंद्रमा अपनी ही राशि यानी कर्क में रहेगा, जिससे इस दिन की शुभता और बढ़ जाएगी। ऐसे शुभ योग में भूमि, भवन और वाहन खरीदी के साथ ही नया कारोबार शुरू करना श्रेष्ठ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस दौरान सुविधानुसार किसी भी समय खरीदारी की जा सकती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीज लंबे समय तक टिकती है और उसका फायदा कई दिनों तक मिलता है। पूर्णिमा का व्रत रखने से आर्थिक संकट भी दूर होता है। पूर्णिमा तिथि के दौरान पूजा-पाठ के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक समय शुभ रहेगा। ये साल का पहला गुरु पुष्य योग है।
विज्ञापन
5 of 5
इस साल 3 बार और बनेगा गुरु पुष्य संयोग
गुरु पुष्य संयोग साल में 3 या 4 बार ही बनता है। इस साल 28 जनवरी के बाद ये संयोग 25 फरवरी को फिर बनेगा। लेकिन दोपहर करीब 1:15 तक ही रहेगा। इसके बाद दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को पूरे दिन और 25 नवंबर को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ये शुभ संयोग बना रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।