फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi: वाराणसी में महापर्व छठ से पहले बढ़ी टेंशन, घाटों पर गाद और सीढ़ियों पर पानी, कैसे होगा त्योहार

Mon, 17 Oct 2022 11:22 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Oct 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Ganga Water Level Varanasi Tension increased before Chhath puja 2022 how will festival
वाराणसी में अस्सी घाट पर गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में घटाव शुरू हो गया है। 48 घंटे से जलस्तर में गिरावट से तटवर्ती इलाकों में रहने वालों के चेहरे पर चिंता की लकीरें कम हुई हैं। हालांकि गंगा के बढे़ जलस्तर ने घाटों पर आयोजित होने वाले धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन डाला छठ के व्रतियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।



घाट पर भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई है। डाला छठ का पहला अर्घ्य 30 अक्तूबर को दिया जाएगा। ऐसे में सिर्फ 13 दिन बचे हैं। अब पानी उतरने के बाद घाटों से सिल्ट हटाना नगर निगम के लिए चुनौती होगी। डाला छठ पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। 

Ganga Water Level Varanasi Tension increased before Chhath puja 2022 how will festival
अस्सी घाट पर गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

इस बार घाट का ज्यादातर हिस्सा या तो पानी में डूबा है या फिर सिल्ट से अटा पड़ा है। ऐसे में घाट किनारे गंगा में अर्घ्य देना व्रतियों के लिए मुश्किल होगा। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार का कहना है कि तय समय पर घाटों की सफाई करा ली जाएगी। 
पढ़ें: ज्ञानवापी से जुड़े दो प्रकरणों पर सुनवाई आज, आपत्तिजनक बयान मामले में हो सकता है आदेश

Ganga Water Level Varanasi Tension increased before Chhath puja 2022 how will festival
अस्सी घाट पर गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का महापर्व छठ इस वर्ष 30 अक्तूबर को है। इस पर्व पर सामने घाट से राजघाट और गंगा के दूसरी ओर रामनगर में व्रती महिलाएं गंगा तट पर अर्घ्य देती हैं। 30 अक्तूबर को शाम और 31 अक्तूबर को सुबह का अर्घ्य अर्पित होगा। इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर जुटते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Water Level Varanasi Tension increased before Chhath puja 2022 how will festival
अस्सी घाट पर गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 67.44 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में जलस्तर घटने की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रति घंटा है। शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 67.34 मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Ganga Water Level Varanasi Tension increased before Chhath puja 2022 how will festival
अस्सी घाट पर गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

बलिया में गंगा खतरे के निशान 57.61 मीटर से 47 सेंटीमीटर ऊपर 58.08 मीटर पर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुमान के अनुसार सोमवार को बलिया में गंगा का जलस्तर स्थिर होने की संभावनाएं हैं। प्रयागराज और फाफामऊ में भी जलस्तर धीमी रफ्तार से कम हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed