{"_id":"6933db39f70d3fbdce09e1d5","slug":"kashi-tamil-sangamam-4-0-tamil-teachers-danced-to-banarasi-birha-pachara-and-dadra-2025-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: काशी तमिल संगमम में बनारसी बिरहा, पचरा और दादरा पर झूमे तमिल शिक्षक; कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: काशी तमिल संगमम में बनारसी बिरहा, पचरा और दादरा पर झूमे तमिल शिक्षक; कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:58 PM IST
सार
Varanasi News: काशी तमिल संगमम में नमो घाट पर कलाकारों ने प्रस्तुति देकर तमिल और काशी के दर्शकों को मुग्ध कर दिया। बनारसी बिरहा, पचरा और दादरा पर तमिल शिक्षक जमकर झूमे।
विज्ञापन
1 of 7
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तमिल और काशी के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर तमिल और काशी के दर्शकों को मुग्ध कर दिया। नमो घाट पर सांस्कृतिक संध्या के दौरान पहली प्रस्तुति के रूप में महेंद्र यादव और उनकी टीम ने काशी का बिरहा, पचरा और दादरा सुनाकर तमिल शिक्षकों को खूब झूमाया।
2 of 7
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
देवी पचरा गीत से जिसके बोल थे- निबियां के डरिया मईया डालेंनी झूलनवा... और दादरा में धन्य धन्य मयरिया... गाकर दर्शकों को घाट बैठे ही देवी की भक्ति में थिरकने पर मजबूर कर दिया। हारमोनियम पर धीरज कुमार, कोरस पर पिंटू, सुभाष, रामचंद्र और ढोलक पर बच्चेलाल ने संगत किया।
3 of 7
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी प्रस्तुति लेकर आए रविचंद्रन और ग्रुप ने ओलियट्टम और थप्पट्टम लोक नृत्य किया। मांडवी सिंह ने कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को शिवमय भाव में पिरो दिया। शिव स्तुति से शुरू हुए कथक प्रस्तुति का समापन जय जय भवानी दुर्गे महारानी... पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
गायन और हारमोनियम पर गौरव मिश्रा, तबला पर भोलानाथ मिश्रा व देव नारायण, सारंगी पर ओम सहाय ने साथ दिया। नंदिनी सिंह और टीम ने बनारस की कजरी पर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी साथ में काश्वि सिंह, तानाश्वी मिश्रा, अक्षया प्रजापति, अक्षधा सिंह, श्रुति मंगलम, आराध्या मिश्रा, वर्तिका, अलंकृता ने बखूबी भाव में भाव मिलाया।
विज्ञापन
5 of 7
काशी तमिल संगमम 4.0
- फोटो : अमर उजाला
काशी में आते ही प्रकट होता है आध्यात्मिक सत्य और मिट जाता है अहंकार : पं. आचार्य
काशी तमिल संगमम 4.0 में 200 से ज्यादा शिक्षक प्रतिनिधियों ने बीएचयू में शैक्षणिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी की। अलग-अलग विभागों में काशी और तमिलनाडु की आध्यात्मिक और दार्शनिक परंपराओं को समझा। हिंदी विभाग, आईयूसीटीई, आईआईटी बीएचयू और महामना आर्काइव को देखकर बीएचयू की महान परंपराओं को महसूस किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।