फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी तमिल संगमम: सुबह- सुबह डमरू वादन से गूंज उठा बनारस स्टेशन, तस्वीरों में देखें- अतिथियों का भव्य स्वागत

Sat, 06 Dec 2025 11:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Dec 2025 11:23 AM IST
सार

Kashi Tamil Sangamam 4.0 : काशी तमिल संगमम को लेकर तमिलनाडु से तीसरा दल शनिवार को काशी पहुंचा। बनारस रेलवे स्टेशन पर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam 4.0 Third contingent from Tamil Nadu arrives grand welcome with drum playing in varanasi
काशी तमिल संगमम-4.0 के अतिथियों का स्वागत - फोटो : पीआईबी

काशी तमिल संगमम-4.0 में दक्षिण भारत से आने वाले समूह का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु से शनिवार को तीसरा समूह विशेष ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचा। तीसरा समूह लेखकों का है। स्टेशन पर उतरते ही समूह का पारंपरिक तरीके से डमरू वादन, पुष्प वर्षा और ‘हर-हर महादेव’ और 'वणक्कम काशी’ के उद्घोष से भव्य स्वागत किया गया।

Kashi Tamil Sangamam 4.0 Third contingent from Tamil Nadu arrives grand welcome with drum playing in varanasi
काशी तमिल संगमम-4.0 के अतिथियों का स्वागत - फोटो : पीआईबी
स्वागत के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अनिल राजभर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। समूह को काशी की सांस्कृतिक आत्मीयता और तमिल-काशी के ऐतिहासिक संबंधों की जानकारी देते हुए उनका अभिनंदन किया।
Kashi Tamil Sangamam 4.0 Third contingent from Tamil Nadu arrives grand welcome with drum playing in varanasi
काशी तमिल संगमम-4.0 के अतिथियों का स्वागत - फोटो : पीआईबी
स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत देखकर तमिल दल के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि काशी में मिल रही गर्मजोशी और आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए अविस्मरणीय है। डमरू वादन की ध्वनि से पूरा परिसर शिवमय हो गया और काशी व तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam 4.0 Third contingent from Tamil Nadu arrives grand welcome with drum playing in varanasi
काशी तमिल संगमम-4.0 के अतिथियों का स्वागत - फोटो : पीआईबी
कार्यक्रम के तय शेड्यूल के अनुसार, तमिलनाडु से आए अतिथि आज श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे गंगा तट, घाटों, तथा शहर के प्रमुख सांस्कृतिक और शैक्षिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अतिथियों को काशी की समृद्ध विरासत, कला, संस्कृति और अध्यात्म से परिचित कराने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें; BHU: ट्रॉमा सेंटर में अब आठ घंटे की जगह 14 घंटे मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा, 15 दिसंबर से शुरू होगी ये व्यवस्था
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam 4.0 Third contingent from Tamil Nadu arrives grand welcome with drum playing in varanasi
काशी तमिल संगमम-4.0 के अतिथियों का स्वागत - फोटो : पीआईबी
‘काशी तमिल संगमम’ का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन सांस्कृतिक, धार्मिक और शैक्षिक संबंधों को पुनर्जीवित करना है। इस बार चौथा संस्करण आयोजित हो रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों-शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, कला एवं उद्योग-से जुड़े प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed