{"_id":"69332e986f66fdc303070f70","slug":"kashi-tamil-sangamam-pt-rajeshwar-spiritual-truth-is-revealed-and-ego-disappears-soon-one-arrives-in-kashi-2025-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी तमिल संगमम: पं. राजेश्वर बोले- काशी में आते ही प्रकट होता है आध्यात्मिक सत्य और मिट जाता है अहंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी तमिल संगमम: पं. राजेश्वर बोले- काशी में आते ही प्रकट होता है आध्यात्मिक सत्य और मिट जाता है अहंकार
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:43 AM IST
सार
Varanasi News: काशी तमिल संगमम 4.0 के शैक्षणिक सत्र में पं. राजेश्वर आचार्य ने कहा कि काशी में जो आया, फिर वह कभी पराया नहीं रहता। वहीं, बीएचयू के पं. ओंकार नाथ ठाकुर सभागार में पूरे दिन पैनल चर्चा और छात्र-छात्राओं से संवाद हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
कार्यक्रम को शुभारंभ करते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Kashi Tamil Sangamam 4.0: काशी तमिल संगमम 4.0 में 200 से ज्यादा शिक्षक प्रतिनिधियों ने बीएचयू में शैक्षणिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी की। अलग-अलग विभागों में काशी और तमिलनाडु की आध्यात्मिक और दार्शनिक परंपराओं को समझा। हिंदी विभाग, आईयूसीटीई, आईआईटी बीएचयू और महामना आर्काइव को देखकर बीएचयू की महान परंपराओं को महसूस किया।
2 of 5
नमो घाट पर सांस्कृतिक आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
पं. ओंकार नाथ ठाकुर सभागार में एकेडमिक कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता पद्मश्री पं. राजेश्वर आचार्य ने तमिल शिक्षकों से कहा कि काशी में जो आया, फिर वह कभी पराया नहीं रहता। काशी इसलिए शाश्वत है क्योंकि यहां आने वाला अहंकार त्याग देता है। उसके अंदर आध्यात्मिक सत्य का प्रकट होने लगता है।
सदियों से दक्षिण के लोग काशी आते रहे और संस्कृति में रच बस गए। इस शहर ने कभी भी ऊंच-नीच के भाव से नहीं देखा। यहां पर सामूहिक भक्ति दिखती है। आगे कहा कि दक्षिण के मंदिरों में मूर्तियों नहीं बल्कि मूर्तियों के मंदिर बनाए गए हैं।
3 of 5
युवतियों ने डांस की दी प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
योगी रामसूरतकुमार आश्रम से आईं अनाहीता सिधवा ने कहा कि 1959 में तमिलनाडु और उत्तर भारत के बीच एक आध्यात्मिक सेतु बना था। बलिया के योगी रामसूरतकुमार की साधना उन्हें दक्षिण भारत ले गई। लेकिन उन्हें बाबा विश्वनाथ से ही आध्यात्मिक दिशा मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीएचयू में तमिल मेहमानों को जानकारी देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
जुड़वा भी एक जैसे नहीं तो संस्कृति कैसे
कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि दुनिया में कोई दो व्यक्ति एक जैसे नहीं होते। यहां तक कि जुड़वा भी नहीं। इसी तरह संस्कृतियां भी एक जैसी नहीं हो सकतीं। प्रश्न ‘समानता’ का नहीं, बल्कि ‘एकत्व’ के उत्सव का है। कार्यक्रम में शिक्षा संकाय की उपलब्धियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। आईआईटी बीएचयू के प्रो. राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि संगमम नई भाषा, नई दोस्ती और नई समझ का सार है। शिक्षा संकाय की डीन प्रो. अंजली बाजपेई ने कहा कि बीएचयू “ज्ञान राजधानी” के रूप में अविराम प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
अतिथियों का हुआ सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
सीएचएस और रणवीर संस्कृत स्कूल भी गए डेलीगेट्स
सत्र के बाद तमिलनाडु से आए शिक्षकों का समूह कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल और रणवीर संस्कृत विद्यालय पहुंचा। यहां विद्यालय परिसर के प्राचीन मंदिर के दर्शन के बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य-संगीत के रंगारंग कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य आनंद कुमार जैन ने विद्यालय की ऐतिहासिक विरासत का परिचय कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।