{"_id":"6700b509a545bb4ddf0e94c1","slug":"mirzapur-road-accident-truck-collides-with-tractor-ten-workers-die-in-the-accident-in-up-news-hindi-2024-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: चंद सेकंड की झपकी... हाईवे पर बिछ गईं लाशें, नाली से निकाले गए शव; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: चंद सेकंड की झपकी... हाईवे पर बिछ गईं लाशें, नाली से निकाले गए शव; देखें तस्वीरें
Sat, 05 Oct 2024 09:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:59 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur Road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा हुआ। प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछवां थाना इलाके के कटका गांव के पास बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
बेटे की मौत की खबर सुनते आंसुओं से भर गईं पिता की आंखें।
- फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक को चंद सेकंड की झपकी आने का अंदेशा जताया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने हादसे में मृत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी मृतकों के परिजनों को सीएम सहायता राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी गई। प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता दी जाएगी।
मिर्जापुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि भदोही जिले के औराई थाना इलाके के तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम खत्म कर देर रात ट्रैक्टर से 12 मजदूर वाराणसी के मिर्जामुराद थाना इलाके स्थित अपने गांव बीरबलपुर लौट रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली की जगह मिक्सर मशीन लगी थी। कुछ लोग ट्रैक्टर पर तो कुछ लोग मिक्सर मशीन पर बैठे थे। साथ में बाइक से ठेकेदार भी चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, औराई की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर सड़क हादसे के बाद जलती चिताएं
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर उछल कर हाईवे के बगल में बने नाले में चला गया। इसके बाद ट्रक भी ट्रैक्टर को रौंदते हुए नाले में फंस गया। नाले में पानी भरा था। कुछ लोगों की टक्कर से तो कुछ की नाले में ट्रैक्टर व ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना पर एसपी अभिनंदन पांच थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। मौके पर ट्रैक्टर और बाइक चालक सहित 10 लोगों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मिर्जापुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कछवां थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में 10 श्रमिकों की मौत हुई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतकों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।- प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी, मिर्जापुर
रात एक बजे सूचना मिली थी कि मिर्जामुराद कछवां बॉर्डर जीटी रोड पर ट्रैक्टर-बाइक पर 13 लोग सवार थे, अनियंत्रित ट्रक ने इन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हो गई। तीन घायलों को तत्काल इलाज के लिए बीएचयू भिजवाया गया। अभिनंदन, एसपी
रात एक बजे सूचना मिली थी कि मिर्जामुराद कछवां बॉर्डर जीटी रोड पर ट्रैक्टर-बाइक पर 13 लोग सवार थे, अनियंत्रित ट्रक ने इन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हो गई। तीन घायलों को तत्काल इलाज के लिए बीएचयू भिजवाया गया। अभिनंदन, एसपी