सब्सक्राइब करें

दिवालीः काशी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती, कही दिल छू लेने वाली ये बात

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 08 Nov 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Muslim women perform  Lord Rama aarti in Varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिवाली के दिन भगवान राम के नाम पर गंगा जमुनी तहजीब बुलंद हुई। मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की पूजा और आरती कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। उर्दू में रचित श्रीराम आरती का पाठ किया। साथ ही इस अवसर पर अनाज बैंक की ओर से 200 परिवारों को अनाज वितरित किया गया।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....



 
Trending Videos
Muslim women perform  Lord Rama aarti in Varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

अधर्म पर धर्म की विजय हासिल कर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने भी पूरी श्रद्धा से मनाई। विशाल भारत संस्थान हुकुलगंज परिसर में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। उर्दू में रचित श्रीराम आरती का पाठ किया। सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश करते हुए इस मुस्लिम महिलाओं ने कट्टरपंथियों को संदेश देने की कोशिश कि वो नफरत को कभी जीतने नहीं देंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim women perform  Lord Rama aarti in Varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि दिलों को जोड़ने का सबसे बड़ा सेतु श्रीराम का नाम ही है। श्रीराम हर हिंदुस्तानी के पूर्वज हैं चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान। कहा कि हिंसा और नफरत से जूझ रहे मध्य एशियाई देशों की सरकारों को अपने देश में रामायण और रामचरित मानस को पढ़ाना चाहिए ताकि विश्व में शांति स्थापित हो सके। 

 
Muslim women perform  Lord Rama aarti in Varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि महंत बालक दास ने कहा कि श्रीराम पूरी दुनिया के हैं और पूरी दुनिया श्रीराम की। मुस्लिम महिलाओं की श्रीराम आरती पूरी दुनिया में उदाहरण बन रही है। डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया को शांति व अधर्म के प्रति प्रतिकार का पाठ पढ़ाने वाले श्रीराम ही दुनिया के आदर्श है।
 
विज्ञापन
Muslim women perform  Lord Rama aarti in Varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

 इस अवसर पर अनाज बैंक की ओर से 200 परिवारों को अनाज वितरित किया गया। कार्यक्रम में शबाना बानो, नजमा परवीन, शहाना, राबिया, नाजिया, मुन्नी बेगम, रौशन आरा, शाहीन, नाजमा, गुलफ्शां, शमसुन निसां, नूरजहां, मुमताज बेगम, रमेश कुशवाहा, अनीता सिंह, अर्चना सिंह, डॉ. मृदुला जायसवाल, खुशी भारतवंशी, इली, उजाला आदि मौजूद रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed