फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में नमामि गंगे परियोजना को लगा पलीता

Thu, 05 Jan 2017 06:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 05 Jan 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
namaami ganga project fail in pm modi constituency
बंद होने की बजाए गंगा में गिरने वाले नालों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
ज्यों ज्यों दवा की मर्ज बढ़ता गया...। यह कहावत काशी में गंगा निर्मलीकरण के उपायों पर चरितार्थ हो रही है। 25 हजार करोड़ रुपये की नमामि गंगे परियोजना को पलीता लगा दिया गया है। आगे की स्लाइड्स में जानें परियोजना का हाल...
namaami ganga project fail in pm modi constituency
बंद होने की बजाए गंगा में गिरने वाले नालों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
जिस दशाश्वमेध घाट पर डुबकी लगाने से दस अश्वमेश यज्ञ के बराबर पुण्य मिलने का महात्म्य है, वहां अब बजबजाते नाले की धार से दुर्गंध उठ रही है। पहले से गंगा में गिरने वाले 23 नालों की संख्या बढ़कर अब 49 हो गई है।  हद तो यह है कि घाट से लेकर शहर तक का कूड़ा निस्तारण भी चोरी छिपे गंगा पार रेती पर या फिर किनारों पर ही करा के निगम के अफसर कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रहे हैं। 
namaami ganga project fail in pm modi constituency
बंद होने की बजाए गंगा में गिरने वाले नालों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
इसी पखवारे मकर संक्रांति पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का रेला गंगा में मकर स्नान के लिए उमड़ेगा और पुण्य का गोता उसी नाले के ठहरे पानी में करने के लिए तीर्थयात्री मजबूर होंगे।  आंकड़ो के मुताबिक,  60 करोड़ लीटर गंदे पानी का भार रोज गंगा वहन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
namaami ganga project fail in pm modi constituency
बंद होने की बजाए गंगा में गिरने वाले नालों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
काशी में गंगा निर्मलीकरण के लिए केंद्र  सरकार ने जितनी दवा की, प्रदूषण की बीमारी उतनी ही बढ़ती जा रही है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज पंपिंग स्टेशन, कूड़ा निस्तारण और नालों को बंद करने के नाम पर काशी में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक पहले ही खर्च हो चुके हैं। 
विज्ञापन
namaami ganga project fail in pm modi constituency
बंद होने की बजाए गंगा में गिरने वाले नालों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
अब नमामि गंगे परियोजना लागू होने के बाद नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की ओर से एक बूंद भी गंदा पानी गंगा में न जाने देने की हिदायत तो दी गई लेकिन इसका नतीजा शून्य ही रहा। पहले से बह रहे 23 नालों को तो बंद नहीं किया जा सका, अलबत्ता अब 49 नाले गंगा में बहने लगे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed