फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोगुने दाम पर बिक रहीं ‘नोटबंदी’ और 'सर्जिकल स्ट्राइक' की पतंगें

Fri, 13 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 13 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
notebadi and surgical strike name kites are price double in market
खिचड़ी के दिन बड़े शौक से लोग पतंग उड़ाते हैं। - फोटो : अमर उजाला

खिचड़ी के दिन बड़े शौक से लोग पतंग उड़ाते हैं। पतंग प्रेमियों के लिए यह दिन बड़ा खास है। खिचड़ी पर कुछ खास पतंगों की मांग इतनी हो गई है कि वह दोगुने दाम पर बिक रही है। आगे की स्लाड्स में देखें खास पतंग....
notebadi and surgical strike name kites are price double in market
‘नोटबंदी’ और 'सर्जिकल स्ट्राइक' की पतंगें - फोटो : अमर उजाला
 खिचड़ी पर ‘नोटबंदी’ और 'सर्जिकल स्ट्राइक' वाली पतंगों की इतनी अधिक मांग है कि अन्य पतंगों के मुकाबले ये दोगुने दाम पर बिक रही है। जहां उसी साइज के न्यू ईयर विशेज वाली पतंगें चार रुपये की हैं वहीं नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक वाली पतंगें छह से आठ रुपये में बिक रही है। 
notebadi and surgical strike name kites are price double in market
'सर्जिकल स्ट्राइक' की पतंगें - फोटो : अमर उजाला
पतंग विक्रेता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि ये पतंगें थोक में भी दोगुने रेट में मिल रही है। अन्य पतंगें पांच रुपये से लेकर 30 रुपये तक में मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
notebadi and surgical strike name kites are price double in market
मोटू-पतलू वाले प्रिंटेड पतंग - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को मोटू-पतलू और छोटा भीम वाले कार्टून कैरेक्टर प्रिंटेड पतंग खूब भा रही हैं। तीन से पांच रुपये में बच्चे इसे खरीद कर ले जा रहे हैं। इसकेअलावा डोरेमॉन, ऑगी एंड काक्रोचेज छपे पतंग भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
notebadi and surgical strike name kites are price double in market
मांझे से बच कर रहें - फोटो : अमर उजाला
खिचड़ी के चलते आसमान में पतंगे इतराने लगी हैं तो वहीं जमीन पर मंझो की बारिश सरीखी शुरू हो गई है। सड़क पर कब मांझा आपके मुंह, गर्दन और शरीर के अन्य अंग से लिपट जाए और घायल कर दे, कहा नही जा सकता। इसका डर भी लोगों को सताने लगा है। ऐसे में लोगों को संभल कर चलने और निकलने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed