सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वाराणसी: ओमिक्रॉन की आहट के बीच लापरवाह लोग, बाजारों में भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Dec 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
omicron updates in varanasi no people followed Corona guidelines crowds in markets without social distancing
गोदौलिया बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच वाराणसी में लोग लापरावही बरत रहे हैं। बाजारों में भीड़ है लेकिन कोरोना नियमों का लोग पालन नहीं कर रहे। सोशल डिस्टेसिंग तो छोड़िए लोग मास्क लगाना भी जरूरी नहीं समझ रहे।  लंका से लेकर कचहरी, गोदौलिया- गिरजाघार से रथयात्रा और दालमंडी बेनिया बाग से मैदागिन हर जगह बाजार में लापरवाह भीड़ देखी जा सकती है।



यह हाल तब है कि ओमिक्रॉन से सतर्कता के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन लोगों को रोजाना आगाह कर रही है। वाराणसी में कोरोना के फिलाहल तीन एक्टीव केस हैं। तीनों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

सीएमओं डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जागरूकता ही संक्रमण से बचाव और सकंमण की कड़ी में ब्रेक लगाता है। जिले में कोरोना संक्रमण अभी नियंत्रण में है। ऐसे में लोग मास्क और सामाजिक दूरी जैसे प्रोटोकॉल को भूलने लगे हैं। वहीं, कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के प्रति अलर्ट करने के बाद जनपद में स्वास्थ्य महकमा सतर्क है।

Trending Videos
omicron updates in varanasi no people followed Corona guidelines crowds in markets without social distancing
बाजारों में भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन खुलने के बाद से ही वाराणसी के प्रमुख बाजारों में शामिल गोदौलिया में लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है। जगह-जगह लोग खरीददारी करने के लिए जुटे हैं लेकिन ज्यादातर लोग बिना मास्क के दिखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
omicron updates in varanasi no people followed Corona guidelines crowds in markets without social distancing
बाजारों में भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन - फोटो : अमर उजाला
आरा से काशी विश्वनाथ धाम धाम दर्शन करने आई शिवानी (23)  से मास्क नहीं लगाने के बारे में पूछते ही उन्होंने पर्स से मास्क  निकाल कर लगा लिया। बताया कि यहां ज्यादातर लोगों ने मास्क नही लगाया। कोई मास्क के बारे में पूछ भी नहीं रहा है इसलिए मास्क नहीं लगाया।
omicron updates in varanasi no people followed Corona guidelines crowds in markets without social distancing
कोरोना नियमों को लेकर छात्र-छात्राएं भी सजग नहीं - फोटो : अमर उजाला
यही हाल दालमंडी बाजार का भी है। जहां ना ग्राहक और ना ही कोई दुकानदार मास्क में नजर आया। दुकानों पर लोग धड़ल्ले से खरीदारी कर रहे थे। 
विज्ञापन
omicron updates in varanasi no people followed Corona guidelines crowds in markets without social distancing
छात्रों के जुलूस में कोरोना नियमों का पालन नहीं - फोटो : अमर उजाला
कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत के 14 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 200 से ज्यादा हो चुकी है। यूपी में भी कई मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर लॉकडाउन और कोविड प्रतिबंधों को लेकर लोग चर्चा करने लगे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed