{"_id":"61bee3afe3ae4b1f1a409d84","slug":"pm-modi-visit-to-varanasi-many-projects-completed-waiting-to-be-inaugurated-by-prime-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: परियोजनाओं का काम पूरा, प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: परियोजनाओं का काम पूरा, प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण का इंतजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। 10 दिन की अवधि में पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा होगा। इस बार पीएम 2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें करखियांव में अमूल प्लांट का शिलान्यास और बेनियाबाग में पार्किंग और इंट्रीग्रेटेड सर्विलांस सिस्टम सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
अब जबकि केवल चार दिन का समय बचा है, ऐसे में परियोजनाओं का काम पूरा हो गया है। यहां बस साफ-सफाई सहित अन्य कामकाज कराए जा रहे हैं। इधर सुंदरपुर स्थित इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फार टीचर एजुकेशन, महामना कैंसर संस्थान परिसर में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए हॉस्टल सहित कई परियोजनाएं पूरी हो गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को पूरे देश भर के दूध और दुग्ध उत्पादन करने वालों के उत्पादों की गुणवत्ता का मानक तय करने की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही रामनगर के दूध प्लांट का संचालन बायो गैस से शुरू किया जाएगा।
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के तहत 23 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी आगमन होगा। नीचे की स्लाइड्स में जानिए लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं के बारे में
बेनियाबाग पार्किंग
2 of 5
बेनियाबाग में अंडरग्राउंड पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
बेनियाबाग में स्मार्ट सिटी की ओर से 90.42 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड पार्किंग बनवाई जा रही है। कुल 16500 वर्ग मीटर के हिस्से में बनकर तैयार इस पार्किंग में 470 चार पहिया और करीब 150 दो पहिया वाहन खड़ा हो सकेंगे। पार्किंग के ऊपरी हिस्से में पार्क भी बनाया गया है, जहां लोग सुबह टहल सकेंगे। इसके अलावा यहां ग्राउंड, ओपन जिम, योग गार्डन,एम्यूजमेंट एरिया भी बनाया गया है।
नदेसर, सोनभद्र तालाब का सौंदर्यीकरण
3 of 5
नदेसर तालाब
- फोटो : अमर उजाला
शहर में बने नदेसर तालाब, सोनभद्र तालाब का सौंदर्यीकरण कराया गया है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को करेंगे। इसमें स्मार्ट सिटी की ओर से नदेसर तालाब को 3.02 करोड़ जबकि रविंद्रपुरी में बने सोनभद्र तालाब के सौंदर्यीकरण पर 1.38 करोड़ खर्च किया गया है। इन तालाबों के किनारों पर पाथवे बनाने के साथ ही यहां लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। यहां काम भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
720 जगहों पर लगे हैं एडवांस सर्विलांस कैमरे
4 of 5
एडवांस सर्विलांस कैमरा
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को जिन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उसमें एडवांस सर्विलांस कैमरा भी लगाया गया है। 128.04 करोड़ की लागत से शहर में 720 जगहों पर कैमरे लगवाए गए हैं। इसकी खासियत है कि घाट और शहर के प्रमुख चौराहों पर होने वाली घटनाओं के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।
शहर के छह वार्डों का भी जीर्णोद्धार किया गया है। इसमें काल भैरव वार्ड 16.32करोड़ , राजमंदिर वार्ड 13.53 करोड़ , दशाश्वमेध वार्ड 16.22 करोड़, जंगमबाड़ी 12.65 करोड़, गढ़वासी टोला के जीर्णोद्धार पर 7.90 करोड़ खर्च हुए हैं। इसमें वार्ड में सड़क, नाली, बिजली व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।