{"_id":"61babe029d2ebb00397d5b75","slug":"pm-modi-touched-feet-of-disabled-woman-in-kashi-vishwanath-dham-pirtures-gone-viral-of-unforgettable-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अविस्मरणीय पल: काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी ने दिव्यांग महिला के छुए पैर, सामने आईं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविस्मरणीय पल: काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी ने दिव्यांग महिला के छुए पैर, सामने आईं तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा ऐतिहासिक रहा। पीएम मोदी ने 13 दिसंबर को भव्य काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। इसके बाद 14 दिसंबर की शाम रवानगी से पहले तक एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान ऐसे कई वाकये हुए जिन्होंने पूरे देश का दिल जीत लिया। फिर चाहे वो प्रोटोकॉल तोड़कर बुजुर्ग के हाथों सिर पर पगड़ी पहननी हो या गोदौलिया में आम लोगों के बीच पहुंचकर बच्चे से लाड़ जताना। उनके इन कार्यों का वीडियो खूब वायरल हुआ। लेकिन आज हम आपको पीएम मोदी की ऐसी तस्वीर दिखाते हैं जिसे देखकर आपका दिव भर जाएगा।
इस तस्वीर में प्रधानमंत्री एक दिव्यांग महिला का पैर छूते दिख रहे हैं। साथ में सीएम योगी भी खड़े हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इसी दौरान धाम परिसर में वो वाराणसी की एक दिव्यांग महिला से मिले। महिला ने पीएम मोदी का चरण स्पर्श करना चाहा।
2 of 6
हालांकि पीएम मोदी ने उन्हें रोका और खुद महिला की पैरों पर झुक गए और प्रणाम किया। जिस महिला के साथ ये अविस्मरणीय घटना हुई वो वाराणसी के सिगरा क्षेत्र की निवासी शिखा रस्तोगी हैं।
3 of 6
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण समारोह के बाद जब मुझसे मुलाकात की तो उन्होंने पहला सवाल किया और बताइए कैसी हैं आप। मैंने कहा सर मैं ठीक हूं। इसके बाद उनका आशीर्वाद लेने के लिए मैने उनका चरण स्पर्श करना चाहा तो पीएम ने स्वयं मेरे पैर छू लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भारत के प्रधानमंत्री का यह आचरण मेरी आंखों को नम कर गया। मुझे आज महसूस हुआ कि मेरा कद तो बहुत बड़ा है। वह क्षण मेरे लिए अविस्मरणीय हैं और मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हूं। यह कहते हुए शिखा रस्तोगी के चेहरे पर आत्मविश्वास की झलक नजर आ रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
सिगरा की रहने वाले शिखा रस्तोगी ने बताया कि 13 दिसंबर को लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने धाम में ही मुलाकात की। प्रधानमंत्री जी से यह दूसरी मुलाकात थी लेकिन उन्होंने मुझे देखते ही पहचान लिया। हालचाल लेने के बाद पीएम ने कहा कि मैंने आपके लिए विश्वनाथ कॉरिडोर में दुकान आवंटित कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।