Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
pm modi dream project kashi Vishwanath corridor security will be most hi tech across country Home Minister Amit Shah gave instructions during varanasi visit
{"_id":"610703160bbe333f6e78b29e","slug":"pm-modi-dream-project-kashi-vishwanath-corridor-security-will-be-most-hi-tech-across-country-home-minister-amit-shah-gave-instructions-during-varanasi-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश की हाईटेक सुरक्षा प्रणाली से भी लैस होगा काशी विश्वनाथ धाम, गृहमंत्री शाह ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की हाईटेक सुरक्षा प्रणाली से भी लैस होगा काशी विश्वनाथ धाम, गृहमंत्री शाह ने लिया जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
काशी विश्वनाथ धाम में गृहमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भव्य होने के साथ ही देश की हाईटेक सुरक्षा प्रणाली से भी लैस होगा। गृहमंत्री अमित शाह ने मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में सर्वोच्च सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील हैं तो इनकी सुरक्षा भी उसी अनुसार और बेहतर करनी होगी। गृहमंत्री ने रविवार की शाम को अतिथि कक्ष में निर्माणाधीन श्री काशी विश्वनाथ धाम का एक पीपीटी प्रजेंटेशन देखा।
पीपीटी में मंदिर व धाम में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने दी। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को बताया कि श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर परिसर, मंदिर चौक, यात्री सुविधा केंद्र, मुमुक्षु भवन, भोग शाला, यूटिलिटी बिल्डिंग, सुरक्षा भवन बनाए जा रहे हैं।
इसमें से अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने मार्च 2019 में इसका का शिलान्यास किया था। इस कॉरिडोर के जरिए गंगा नदी के ललिता घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर सीधे जुड़ रहा है।
Trending Videos
2 of 5
काशी विश्वनाथ धाम में गृहमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री ने धाम परिसर में सुरक्षा मानकों को हाईटेक और सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने की बात कही। मंडलायुक्त ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए 5.43 करोड़ रुपये से उपकरण खरीदे जाएंगे। इनमें 31 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, 47 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, 11 एक्स-रे बैगेज स्कैनर और 19 महिला तलाशी बूथ शामिल हैं। मंदिर परिसर में पहले से ही त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
काशी विश्वनाथ धाम में गृहमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री रविवार की शाम करीब 5:40 पर पांचों पंडवा से होते हुए रानी भवानी उत्तरी गेट पर पहुंचे। पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को अंगवस्त्रम रुद्राक्ष की माला और पीतल का शंख देकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, विनोद सिंह, उमेश कुमार सिंह, निखलेश मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
4 of 5
वाराणसी में गृहमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री अमित शाह का बनारस आगमन पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अमित शाह सेना के हेलीकाप्टर से 5:25 बजे पहुंचे। संपूर्णानंद से सड़क मार्ग से वह 5:40 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर से गृहमंत्री 6:14 बजे सड़कमार्ग से बाबतपुर के लिए रवाना हो गए। गृहमंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ एक ही वाहन से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 6:40 बजे।
विज्ञापन
5 of 5
वाराणसी में गृहमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री सीमा सुरक्षा बल के विमान से 6:55 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान किए। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से 7:05 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान किए। काशी विश्वनाथ मंदिर छत्ता द्वार पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, मंत्री अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल ने गृहमंत्री की अगवानी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।