सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 28 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Republic day celebrated in purvanchal
republic day - फोटो : amar ujala
पूर्वांचल में गणतंत्र दिवस पर हर तरफ हाथों में तिरंगा और दिल में देश के प्रति प्रेम देशभक्ति की सुगंध बिखेर रहा था। हर जगह 'भारत माता की जय' के नारे गूंज रहें थे। मजहबी दीवारों को तोड़कर लोग आपस में एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई देते नजर आए। युवाओं का जोश देखने लायक था। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
Trending Videos
Republic day celebrated in purvanchal
republic day - फोटो : amar ujala
काशी में घूमने आए लोग हाथों में तिरंगा झंडा, सिर पर तिरंगा बना टोपी व ब्रेसलेट पहनकर काफी संख्या में लोग सारनाथ भ्रमण पर आए। वहीं, क्षेत्रीय युवाओं ने मोटरसाइकिल और पैदल तिरंगा यात्रा निकाला। वहीं, बनारस के मदनपुरा इलाके में मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा रैली निकाल कर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Republic day celebrated in purvanchal
republic day - फोटो : amar ujala
सारनाथ में तिरंगा यात्रा चन्द्रा चौराहे से आर.एस फाउंडेशन ने निकाली थी। यह तिरंगा यात्रा जिस भी क्षेत्र से निकलती उसमें युवा हाथों में झंडा लिए व नारा लगाते 'भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, भगत सिंह अमर रहें, चंद्रशेखर अमर रहें...' के नारों के साथ लोग जुड़ते चले जा रहे थे। 
Republic day celebrated in purvanchal
republic day - फोटो : amar ujala
सोनभद्र में गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जगह-जगह झांकी निकली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। लोगों ने राष्ट्रभक्ति के गीतों का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
Republic day celebrated in purvanchal
republic day - फोटो : amar ujala
बलिया में 26 जनवरी पर स्कूलों से बच्चों ने झाकियां निकाली। वहीं, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा प्रतिष्ठानों पर ध्वाजारोहण किया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed