फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मुठभेड़ में दो चोर घायल, छह लाख के आभूषण, नकदी और चोरी में प्रयुक्त ऑटो बरामद; छह घटनाओं का खुलासा

Mon, 19 Oct 2026 10:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 19 Oct 2026 10:24 AM IST
सार

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कप्तानगंज, कंधरापुर और जीयनपुर क्षेत्र में हुई चोरी की छह घटनाओं का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से करीब छह लाख रुपये के आभूषण, नकदी और चोरी में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
thieves injured encounter jewelry six lakh cash auto rickshaw thefts recovered six incidents solved
आजमगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 7,500 रुपये नकद, मोबाइल, एलसीडी टीवी और चोरी में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने कप्तानगंज, कंधरापुर और जीयनपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की छह घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।



Trending Videos
thieves injured encounter jewelry six lakh cash auto rickshaw thefts recovered six incidents solved
पुलिस ने बरामद किया सामान। - फोटो : संवाद

सीओ विजय सिंह गौर ने बताया कि एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवाार की रात कप्तानगंज पुलिस रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ऑटो रिक्शा से बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो आरोपी कोयलसा-देवरपुर मार्ग से आने वाले हैं। 

thieves injured encounter jewelry six lakh cash auto rickshaw thefts recovered six incidents solved
असलहा से धमकाते थे बदमाश। - फोटो : संवाद

पुलिस ने ग्राम जफरामऊ स्थित रानीपुर तिराहे के पास संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें रात करीब 1:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को सीएचसी कोयलसा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
thieves injured encounter jewelry six lakh cash auto rickshaw thefts recovered six incidents solved
आभूषणों की कीमत लाखों में है। - फोटो : संवाद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ लकी उर्फ बुढ़वा (34) निवासी हीरापट्टी, ब्रह्मस्थान और दीपक उर्फ देवदत्त गौड़ (29) निवासी कोइराना, ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
thieves injured encounter jewelry six lakh cash auto rickshaw thefts recovered six incidents solved
इसी ऑटो में बैठ करते थे रेकी। - फोटो : संवाद

बंद मकानों की रेकी कर करते थे चोरी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ऑटो रिक्शा से अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। रात में मौका मिलने पर ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लेते थे। विरोध होने या पकड़े जाने की आशंका पर लोगों को डराने के लिए अवैध असलहे रखते थे। चोरी के आभूषण दूर-दराज के फेरीवालों को बेचकर मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने खर्च, परिवार और मुकदमों में करते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed