{"_id":"592bd4744f1c1b824abdb32d","slug":"unique-dwarf-wedding-took-place-in-mau-three-footed-bridegroom-married-four-footed-bride","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक अनोखी शादी, तीन फुट के दूल्हे को चार फुट की दुल्हन ने पहनाई वरमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अनोखी शादी, तीन फुट के दूल्हे को चार फुट की दुल्हन ने पहनाई वरमाला
Tue, 30 May 2017 05:23 AM IST
amarujala.com- Written by: पुनीत श्रीवास्तव
amarujala.com- Written by: पुनीत श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 May 2017 05:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Marriage of the dwarf in Mau
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वाह क्या अनोखी शादी थी, जब तीन फुट के दुल्हे ने चार फुट की दुल्हन को वरमाला पहनाई। नजारा देखने लायक था। देखिए, कैसे बनी ये अनोखी जोड़ी...
2 of 6
Marriage of the dwarf in Mau
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के अमिला निवासी अजय कुमार की कुल ऊंचाई मात्र तीन फुट 11 इंच है। जीवन के 35 वें बसंत में प्रवेश कर चुके अजय कुमार का जीवन बेहद दर्द भरा रहा है। बचपन से ही उन्हें बौना कहकर चिढ़ाते थे वहीं जब बड़े हुए तो शादी का संकट सामने आ गया।
3 of 6
Marriage of the dwarf in Mau
- फोटो : अमर उजाला
कद छोटे होने के कारण विवाह योग्य लड़की न मिलना अजय के लिए किसी दास्तान ए दर्द से कम नहीं था। हालांकि अजय ने पहले ही कह दिया था कि वह बिना दहेज के शादी करेंगे। इसके बावजूद उनका छोटा कद हमसफर की तलाश में हर वक्त बाधा खड़ी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Marriage of the dwarf in Mau
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान मऊ के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक पवन कुमार मद्धेशिया के अस्पताल में अजय कुमार अपने परिवार का इलाज कराने आए थे। यहीं पर इलाज के दौरान अजय कुमार की मुलाकात गाज़ीपुर के जमानिया की अनीता गुप्ता से हुई। 26 साल की अनीता गुप्ता की ऊंचाई मात्र चार फुट दो इंच है।
विज्ञापन
5 of 6
Marriage of the dwarf in Mau
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में ही दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। दोनों ने पूरे हिन्दू रिति रिवाज के साथ शनिवार रात वैवाहिक बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। इसमें शादी में सबसे खास बात यह रही कि शादी का पूरा खर्च दूल्हे ने उठाया। उन्होंने दहेज रहित शादी कर समाज को आइना भी दिखाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।