सब्सक्राइब करें

UP: काशी में गंगा चेतावनी बिंदु पार...मणिकर्णिका घाट की गलियों में लगी शवों की कतार, इतने परिवारों ने छोड़ा घर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Aug 2025 08:46 AM IST
सार

काशी में गंगा चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। 15 गांव और शहर के 10 मोहल्ले प्रभावित हो गए हैं। मणिकर्णिका घाट की गलियों में शवों की कतार लगी है। 

विज्ञापन
UP varanasi flood news Ganga crossed warning point in Kashi Rows of bodies in the streets of Manikarnika Ghat
varanasi flood - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी चेतावनी बिंदु को पार कर गई है। गंगा अब 70.36 मीटर के ऊपर बह रही है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अब धीरे-धीरे जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर की तरफ बढ़ता जा रहा है। 


गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से मणिकर्णिका घाट की गलियों में नाव चलने लगी हैं। शवदाह करने के लिए लोगों को कतार लगानी पड़ रही है। गंगा में बाढ़ की वजह से 15 गांव और शहर के 10 मोहल्ले प्रभावित हो चुके हैं। अब तक 436 परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है।
Trending Videos
UP varanasi flood news Ganga crossed warning point in Kashi Rows of bodies in the streets of Manikarnika Ghat
पुराना पुल से कचहरी जाने वाला पुल भी वरुणा में आई बाढ़ से में डूब गया - फोटो : अमर उजाला
जलस्तर में हर घंटे चार सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
केंद्रीय जल आयोग की ओर जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.92 मीटर था और जलस्तर में हर घंटे चार सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही थी। शाम चार बजे गंगा ने चेतावनी बिंदु 70.26 को पार कर लिया और जलस्तर 70.28 मीटर था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP varanasi flood news Ganga crossed warning point in Kashi Rows of bodies in the streets of Manikarnika Ghat
नक्खीघाट के पुल के वरुणा जाने वाला पुल बाढ़ से डूब गया - फोटो : अमर उजाला
शाम को छह बजे गंगा का जलस्तर 70.36 मीटर पहुंच गया था जो कि चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा था। मणिकर्णिका घाट की गलियों में नाव चल रही है और छत पर शवदाह के कारण गलियों में शवयात्रियों को 30 से 40 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। 
UP varanasi flood news Ganga crossed warning point in Kashi Rows of bodies in the streets of Manikarnika Ghat
मणिकर्णिका घाट पर गंगा में आए बाढ़ के कारण लगी शवों की कतार - फोटो : उज्जवल गुप्ता
बाबा मसाननाथ सेवा समिति के संजय गुप्ता ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण शवदाह में दिक्कत हो रही है और शवयात्रियों को 30 से 40 मिनट इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में भी अब जगह कम पड़ने लगी है। घाट के सारे मंदिर पानी में डूब चुके हैं।

 
विज्ञापन
UP varanasi flood news Ganga crossed warning point in Kashi Rows of bodies in the streets of Manikarnika Ghat
विंध्याचल में दीवान घाट पर बाढ़ के पानी से डूबीं दुकानें - फोटो : संवाद
घनी आबादी वाले इलाकों में घुसा वरुणा का पानी
केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि इस वर्ष बाढ़ का कहर भयावह हो सकता है। गंगा के उफान और वरुणा में पलट प्रवाह से दीनदयालपुर, पैगंबरपुर, पुलकोहना, पुराना पुल, रूप्पनपुर और सलारपुर सहित कई तटीय बस्तियों के हालात गंभीर हो गए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed