वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। पिछले दो दिन से अधिक कोहरा छाने के साथ ही दिन में नम हवाओं के चलने से एक बार फिर सिहरन बढ़ने लगी है। पहले की तरह ही बर्फीली हवाओं की वजह से धूप का असर भी कम हो गया है। रविवार की सुबह भी कोहरे और ठंड के साथ हुई। लेकिन 11 बजे के बाद कोहरा हट गया। शनिवार को प्रदेश में चुर्क सबसे ठंडा स्थान रहा। न्यूनतम तापमान यहां 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम पारा भी 13 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
UP weather: जारी रहेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, सोनभद्र के चुर्क में 0.4 डिग्री पर लुढ़का पारा, मिर्जापुर में ऑरेंज अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी भागों में गलन बढ़ने लगी है। जिस तरह से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है, उससे आने वाले दिनों में कुछ और बदलाव देखने को मिल सकता है। मिर्जापुर जिले में मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भीषण कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले में अगले 36 घंटों तक कोहरा जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
इस सप्ताह के शुरूआत में धूप अच्छी होने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने लगी थी, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा था। अब बृहस्पतिवार से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। एक ओर जहां शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छा रहा है, वहीं दिन में नम हवाएं भी चलने लगी है। इधर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को बढ़कर 19.2 पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 10.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।
कल तक राहत के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अफगानिस्तान, जम्मू कश्मीर से आने वाली तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नम पछुआ हवाओं की वजह से ही गलन बढ़ी है। 25 जनवरी तक राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। इसके अलावा तापमान में भी कमी की संभावना है। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं।
तापमान में जारी है उतार चढ़ाव
23 जनवरी 19.2 10.2
22 जनवरी 17.6 10.0
21 जनवरी 23.2 9.5
20 जनवरी 24.6 10.4