सब्सक्राइब करें

भारी बारिश से पूर्वांचल में हुआ बुरा हाल, बनारस के इस थाने में घुसा पानी, देखें तस्वीरें..

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 03 Aug 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
varanasi this police police station lodged with water
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सावन की शुरुआत से ही पूर्वांचल में हो रही बारिश से अब परेशानी का सबब बन रही है। तमाम नदियां और नहरें अपने उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश से से कई जगहों पर पानी भर गया है। गलियों में पानी भरने से दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। गुरुवार हुई बारिश के बाद वाराणसी के रोहनियां थाने में घुटने भर पानी जम गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
varanasi this police police station lodged with water
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी- इलाहाबाद मार्ग पर शहर के बाहर स्थित रोहनिया थाना परिसर तालाब के रूप में आ गया है। फरियादी और सिपाही सभी उस घुटने भर पानी से परेशान हैं। बताया जा रहा है कि नालियों का जाम हो जाने के कारण परिसर में पानी जमा हो गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi this police police station lodged with water
varanasi - फोटो : अमर उजाला

मानसूनी बारिश से एक ओर जहां गर्मी से समूचे पूर्वाचल में राहत है वहीं बारिश होने से किसानों को भी राहत मिली और मानसून की देरी के बाद अब खेती किसानी का दौर शुरु हो चुका है। हालांकि दूसरी ओर बारिश लगातार होते रहने से नगरीय व्यवस्था की भी पोल भी खुल रही है। जगह जगह जलजमाव से शहरों में नारकीय स्थिति बनने लगी है।

 
varanasi this police police station lodged with water
water level - फोटो : अमर उजाला
काशी में शुक्रवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी जारी है। दिन चढ़ने तक रह रहकर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। वहीं सुबह से कई जिलों में बारिश से सड़कों और गलियों में जलजमाव से लोगों की दुश्वारी बढ़ गई है। पूर्वाचल के कई जिलों में कच्चे घर गिरने की घटनाएं हुई हालांकि इसमें कहीं कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। 

 
विज्ञापन
varanasi this police police station lodged with water
purvanchal - फोटो : अमर उजाला
कई वर्षों के बाद इस साल लोगों को सावन का एहसास हो रहा है। पिछले बारह दिनों से आकाश में बादलों का डेरा जमा हुआ है। बनारस तथा आसपास के जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। गुरुवार को 6.2 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed