फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाट्सएप पर विदेशी युवती से चैटिंग और प्यार बनारस के युवक को पड़ा भारी, अब पीट रहा सिर

Fri, 28 Sep 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 28 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Varanasi youth victim of fraud on whatsapp chatting
whatsapp
कभी-कभी हम जान बूझकर बड़ी मुसीबत मोल ले लेते हैं। यूपी के वाराणसी शहर के साथ घटी घटना इसी की एक बानगी है। फेसबुक पर लड़कियों की फोटो देखकर उनकी तरफ आकर्षित होकर उनसे बिना सोचे समझे दोस्ती करना कई बार लोगों को भारी पड़ जाता है। कई दफा उनसे लाखों रुपये भी ठग लिये जाते हैं। अब इसी तरह का सिलसिला व्हाट्सएप पर भी शुरू हुआ है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
Varanasi youth victim of fraud on whatsapp chatting
मोबाइल पर चैटिंग और प्यार फिर शादी का झांसा देकर विदेशी युवती ने वाराणसी के फुलवरिया निवासी युवक से साढ़े नौ लाख रुपये ऐंठ लिए। प्रकरण को लेकर सोमवार को फुलवरिया निवासी हिमांशु कुमार शर्मा की तहरीर पर एसएसपी के आदेश से कैंट थाने में अज्ञात पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
Varanasi youth victim of fraud on whatsapp chatting
whatsapp
भुक्तभोगी हिमांशु के अनुसार 16 दिन पहले वो व्हाट्सएप पर चैटिंग के दौरान खुद को इंग्लैंड की बताने वाली युवती के संपर्क में आया। बातचीत बढ़ी तो युवती ने भारत में बसने और उससे शादी करने की बात कही। साथ ही कहा कि शादी करने से पहले वो उसके खाते में 5.6 मिलियन डॉलर ट्रांसफर करना चाहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi youth victim of fraud on whatsapp chatting
WhatsApp Messages
डॉलर ट्रांसफर कराने के एवज में युवती ने तीन बार में उससे साढ़े नौ लाख रुपये अपने खाते में जमा करवाए। इस बीच युवती की ओर से हिमांशु को गिफ्ट भी भेजा गया जिसे उसने 25 हजार रुपये देकर छुड़ाया। हिमांशु ने बताया कि इसके बाद युवती उससे 17 लाख रुपये और मांगने लगी तो उसे शंका हुई कि वो साइबर ठगी का शिकार हो गया है।

 
विज्ञापन
Varanasi youth victim of fraud on whatsapp chatting
UP Police
 इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया फर्जी नंबर से आई कॉल से युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed