फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः स्कूल वाहन हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल, पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Fri, 28 Sep 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 28 Sep 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers attack on police after school van accident in mau uttar pradesh
varanasi - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार सुबह एक स्कूल वाहन हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों पुलिस के तीन वाहन फूंक दिए। हादसे के बाद सड़क जाम छुड़ाने जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने बवाल कर दिया।  गुस्साई भीड़ ने पुलिसवालों को दौड़ा दौड़कर पीटा। पुलिसकर्मी भीड़ से बचने के लिए जगह ढूंढते दिखे। पुलिस ने बचाव में हवाई फायरिंग की, आंसू गैस के गोले छोड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें उपद्रव की तस्वीरें.....
Villagers attack on police after school van accident in mau uttar pradesh
varanasi - फोटो : amar ujala
घटना में मऊ एएसपी, दो एसएचओ सहित दर्जनभर पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। आजमगढ़ और बलिया से पहुंची फोर्स ने भीड़ पर काबू पाया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो उपद्रवी भाग खड़े हुए। लाठीचार्ज में कुछ ग्रामीणों भी घायल हुए हैं। मौके पर फोर्स तैनात है। 
 
Villagers attack on police after school van accident in mau uttar pradesh
varanasi - फोटो : amar ujala
मऊ जिले के  हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी कला गांव के पास गुरुवार सुबह सेकूल वैन में प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 15 बच्चे गायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जा गया जहां तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम को हटाने के लिए पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Villagers attack on police after school van accident in mau uttar pradesh
varanasi - फोटो : amar ujala


ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। बताया जाता है कि इसी दौरान एक कांस्टेबल ने छात्र नेता पर गुस्से में लाठी चला दी। इस बात की भनक लगते ही कोहराम मच गया। ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Villagers attack on police after school van accident in mau uttar pradesh
varanasi - फोटो : amar ujala
भीड़ का रौद्र रूप देख पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। जिला मुख्यालय फोन कर और फोर्स की मांग की गई। इधर, ग्रामीणों ने स्कूल पर भी धावा बोल दिया। देखते ही देखते पूरा इलाका रण क्षेत्र बन गया। मौके पर सरालयखांसी, कोपागंज और हरधलपुर थाने की फोर्स पहुंची। भीड़ ने तब तक पुलिस की एक बाइक, एक जीप और यूपी 100 वाहन को आग के हवाले कर दिया  था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed