फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कथित डॉक्टर को था इस काम का बड़ा शौक, एक दिन जान बचाना पड़ा भारी

Fri, 28 Sep 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 28 Sep 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Doctor had habbits of this work one day he fall in danger
doctor - फोटो : amar ujala
कभी-कभी हम जान बूझकर बड़ी मुसीबत मोल ले लेते है, यूपी के गाजीपुर जिले में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक कथित डॉक्टर के साथ घटी घटना को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको जिस घटना के बारे में सूचना दे रहें हैं, वह कुछ ऐसी ही है जिसमें डॉक्टर द्वारा किया गया काम ही और उसकी जान पर भारी पड़ गया। आगे की स्लाइड्स में देखें.... 


 
Doctor had habbits of this work one day he fall in danger
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर जिले के एक कथित डॉक्टर को सांप पालने का शौक भारी पड़ गया। जिस संपोले ‘वाइपर’ से वह रोज खेलता था मंगलवार को उसी ने उसे डस लिया। उसका वाराणसी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।  लोदी मोहल्ला निवासी बदूद का पुत्र अजहर (38) को कुत्ता, खरगोश और इस तरह के जानवर पालने का शौक है। इसी शौक में एक माह पूर्व वह 35 हजार रुपये में कहीं से दो सपोलों को खरीद लाया। 

 
Doctor had habbits of this work one day he fall in danger
snake bitting
वह उन्हें धनौता गांव स्थित अपनी डिस्पेंसरी में रखता था। कुछ दिन पहले एक सांप कहीं गायब हो गया। उसने काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अजहर हाथ में सांप के बच्चे को लेकर लोगों को दिखा रहा था। कुछ लोग मोबाइल से उसका वीडियो भी बना रहे थे। इसी बीच संपोले ने अचानक अजहर की बाएं हाथ की बीच की अंगुली में डस लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor had habbits of this work one day he fall in danger
snake
उसके डसते ही अजहर ने सर्प को फेंक दिया जिससे वहां अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने सर्प को मार डाला। अजहर ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। आनन-फानन में घरवाले उसे वाराणसी ले गए, वहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। 
 
विज्ञापन
Doctor had habbits of this work one day he fall in danger
snake

इस संबंध में उप प्रभागीय वन अधिकारी मुहम्मदाबाद जयप्रकाश नारायण तिवारी ने बताया कि इस सर्प को वाइपर नाम से जाना जाता है। यह सांप बेहद खतरनाक होता है, जो देश के पूर्वी इलाके में पाया जाता है। सांप पालना गैर-कानूनी है। जांच-पड़ताल कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed