सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वाराणसीः गोवर्धन पूजा में पहली बार उमड़ी इतनी भीड़, पोस्टर में कृष्ण अवतार में दिखे अखिलेश यादव

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 09 Nov 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
Very first  time in varanasi when uncontrol crowd reached at govardhan puja
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के खिड़किया घाट पर गोवर्धन पूजा वर्ष 1973 से आयोजित की जा रही है लेकिन जैसी भीड़ शुक्रवार को उमड़ी वैसी हाल के वर्षों में नहीं देखी गई थी। घाट और आसपास के क्षेत्र में पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी। वहीं, गंगा में मौजूद नाव से आए समर्थक भी कम उत्साह में नहीं दिख रहे थे। इसकी वजह डेढ़ साल बाद शहर आए अखिलेश यादव को बताया गया और उमड़े हुजूम को देख वो भी खासे खुश दिखे।  गोवर्धन पूजा में शामिल होने वाराणसी आए पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यदुवंशियों को एकजुट कर गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Trending Videos
Very first  time in varanasi when uncontrol crowd reached at govardhan puja
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई यादव कुछ गलत करता है तो उसे मेरा रिश्तेदार बताया जाता है। अब मोदी टाइटिल के लोग गलत कर रहे हैं तो उन्हें भी किसी का रिश्तेदार माना जाएगा या नहीं। यह सुनते ही मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष कर काफी देर तक तालियां बजाईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Very first  time in varanasi when uncontrol crowd reached at govardhan puja
varanasi - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा में बनारस के अलावा चंदौली, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, मऊ और बलिया जिले से भी सपा नेता और कार्यकर्ता आए थे। सभास्थल पर मौजूद लोगों में चर्चाएं होती रहीं कि महागठबंधन का क्या होगा। अगला लोकसभा चुनाव सपा कैसे लड़ेगी। इसे लेकर अखिलेश ने मंच से कोई बात तो नहीं कही लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं को उन्होंने पूर्वांचल में जीजान से जुट जाने के लिए कहा। माना जा रहा है कि अखिलेश के इस दौरे के बाद आगामी दिनों में जन समस्याओं को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरने के लिए सड़कों पर सपाई पूरे दमखम के साथ उतरेंगे।
Very first  time in varanasi when uncontrol crowd reached at govardhan puja
varanasi - फोटो : अमर उजाला

गोवर्धन पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को केसरिया रंग की पगड़ी बांधे यदुवंशियों ने हथुआ मार्केट से खिड़किया घाट तक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान जगह-जगह लगाए गए पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कृष्ण की वेशभूषा में दिखाया गया था। शोभायात्रा के कारण लहुराबीर से मैदागिन होते हुए खिड़किया घाट तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
Very first  time in varanasi when uncontrol crowd reached at govardhan puja
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव को देख सभास्थल में मौजूद नवयुवकों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। लगातार नारेबाजी और धक्कामुक्की के बीच स्थिति नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट रहे थे। पुलिसकर्मियों ने जब बुजुर्गों से कहा कि लड़कों को शांत कराएं। इस पर जवाब सुनने को मिला कि समाजवादी खून कुछ ज्यादा ही जोशीला होता है, भला संभल कर रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed