सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव तो उम्मीद से ज्यादा उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन के छुटे पसीने

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 09 Nov 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Heavy crowd reached at akhilesh yadav event of govardhan puja at varanasi in uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी पुलिस-प्रशासन के लिए गुरुवार शाम काफी परेशानियों के साथ गुजरा। शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी इसका कारण रहा। ऐसा पहली बार हुआ जब मुख्यमंत्री योगी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक साथ वाराणसी में थे। इस बीच सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही। सीएम योगी ने जहां पीएम के दौरे के मद्देनजर हालात का जायजा लिया तो वहीं पूर्व सीएम अखिलेश खिड़किया घाट पर आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। अखिलेश यादव के इस कार्यक्रम में उम्मीद से ज्यादा भीड़ उमड़ी। इस दौरान कई बार स्थिति अराजक हुई।  भीड़ में कई बार धक्कामुक्की की नौबत भी आई। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली तमाम सड़कें दोपहर बाद से ही जाम रही। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

Trending Videos
Heavy crowd reached at akhilesh yadav event of govardhan puja at varanasi in uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला

दीपावली के अगले दिन हर साल गोवर्धन पूजा समिति की ओर से गोवर्धन पूजन उत्सव का आयोजन किया जाता है। इससे पहले 2007 में एक बार और अखिलेश यादव बतौर सांसद इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं 11 साल बाद एक बार फिर अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था के चलते अखिलेश यादव बिना मीडिया से बात किए ही कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy crowd reached at akhilesh yadav event of govardhan puja at varanasi in uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव के खिड़किया घाट पहुंचते ही वहां मौजूद सपा नेता उनके पास जाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। अखिलेश यादव जब मंच पर पहुंच गये तो सुरक्षाकर्मियों ने मंच को पूरी तरह से अपने घेरे में ले लिया। इस दौरान कई सपा नेता मंच पर चढ़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों से नोक झोंक करते रहे। अखिलेश यादव के कार्यक्रम स्थल से जाने तक कई बार सपा नेताओं ने सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की इस दौरान सीओ दशाश्वमेध अभिनव यादव के हाथ में चोट भी आ गई।

Heavy crowd reached at akhilesh yadav event of govardhan puja at varanasi in uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला

पूर्व के वर्षों की भांति ही खिड़किया घाट की ओर जाने वाला कोतवाली थाना अंतर्गत मैदागिन चौराहा से कबीरचौरा और विश्वेशरगंज की ओर जाने वाला दोपहर से जाम की जद में रहा। आगे निकलने का रास्ता राहगीरों को नहीं मिल पा रहा था। आगे निकलने की होड़ में अफरातफरी का माहौल रहा। आमजन की तेजी से बढ़ती भीड़ देख सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों और पीएसी के जवानों में हड़कंप की स्थिति रही। क्षेत्र में और पुलिसकर्मी बुलाए गए। रह रह कर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नारे लगते रहे। 

विज्ञापन
Heavy crowd reached at akhilesh yadav event of govardhan puja at varanasi in uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार देर शाम वाराणसी पहुंचे थे। बाबतपुर एयरोपोर्ट से खिड़किया घाट तक कार्यकर्ताओं के हुजूम के बीच वो सड़क मार्ग से पहुंचे। खिड़किया घाट पर अखिलेश यादव ने सबसे गोवर्धन मंदिर में दर्शन किया उसके बाद  मंच पर चढ़े। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हाथ मिलाने और फोटो खिंचाने की होड़ मच गई। इस आपाधापी में सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। रह रह कर अखिलेश यादव के नारे भी लगते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed