सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: महाश्मशान मणिकर्णिका पर मोक्ष के लिए नौ घंटे का इंतजार, चेतावनी बिंदु के करीब गंगा का जलस्तर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 03 Aug 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Waiting for nine hours for salvation at Manikarnika, the crematorium on the roofs due to rising Ganga water level in Varanasi
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद मणिकर्णिका घाट पर ऊपर जलतीं चिताएं। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण बनारस में गंगा अब चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगी हैं। जलस्तर बढ़ने से महाश्मशान मणिकर्णिका पर शवदाह के लिए आने वालों को आठ से नौ घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पानी में डूबने के कारण अब छतों पर शवदाह शुरू हो चुका है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर मंगलवार को 67.57 मीटर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से अब तीन मीटर से भी कम दूर जलस्तर रह गया है।



महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया। गंगा के बढ़ाव के कारण शव यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घंटों इंतजार के बाद शवदाह का नंबर मिल रहा है। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में सात फुट से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। गंगा में आई बाढ़ के कारण अब महाश्मशान में छतों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। नीचे के सभी प्लेटफार्म और लकड़ियां डूब चुकी हैं। शवदाह के लिए यात्रियों को आठ से नौ घंटे का इंतजार करने के बाद नंबर मिल रहा है। अगली स्लाइड्स में भी देखें तस्वीरें...।

Trending Videos
Waiting for nine hours for salvation at Manikarnika, the crematorium on the roofs due to rising Ganga water level in Varanasi
गंगा का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को गंगा का जलस्तर 66.52 मीटर और मंगलवार को 67.57 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा के जलस्तर का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। वर्तमान में चेतवानी बिंदु से जलस्तर तीन मीटर से भी कम दूर रह गया है। गंगा अब खतरे के निशान बिंदु 71.26 मीटर की ओर अग्रसर हो रही है। इसे देखते हुए नौका संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Waiting for nine hours for salvation at Manikarnika, the crematorium on the roofs due to rising Ganga water level in Varanasi
गंगा का जलस्तर बढ़कर घाट की सीढ़ियों के ऊपर पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय दुकानदार और शवदाह कराने वाले डोमराजा परिवार के सदस्यों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। डोमराजा परिवार के सदस्यों ने बताया कि आम दिनों घाट पर जहां 30 से 40 शवों का अंतिम संस्कार किया जाता था, लेकिन बाढ़ के कारण प्लेटफार्म और सीढ़ियां पूरी तरह से डूब चुकी हैं। इसके कारण अब छतों पर शवदाह होने से लोगों का इंतजार करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह कम होने के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

Waiting for nine hours for salvation at Manikarnika, the crematorium on the roofs due to rising Ganga water level in Varanasi
वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला

गंगा के सभी 84 घाटों का संपर्क दो दिन पहले ही टूटने के बाद प्रमुख गंगा घाटों के आरती स्थल भी बदल गए हैं। तेजी से हो रहे बढ़ाव के कारण गंगा के साथ ही वरुणा नदी के किनारे रहने वालों में खलबली मची है। गंगा के पलट प्रवाह के कारण सबसे ज्यादा बाढ़ का कहर वरुणा किनारे रहने वालों को ही झेलना होता है।

विज्ञापन
Waiting for nine hours for salvation at Manikarnika, the crematorium on the roofs due to rising Ganga water level in Varanasi
बढ़ रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला

गंगा में लगातार बढ़ाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने नावों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। उधर, गंगा में बढ़ाव का असर वरुणा नदी पर दिखने लगा है। जिला प्रशासन व एनडीआरएफ वरुणा किनारे भी अपनी चौकियां लगाकर जलस्तर पर नजर रख रही है ताकि किसी भी दशा में आपात स्थिति से निबटा जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed