{"_id":"594ad9694f1c1b36248b45f9","slug":"world-yoga-day-celebration-in-varanasi-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः काशी में कैसे चटखा योग के रंग, देखें तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः काशी में कैसे चटखा योग के रंग, देखें तस्वीरें...
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
yoga
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा विश्वनाथ के दरबार से गौतम बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ तक बुधवार को काशी में योग महोत्सव के अनगिनत रंग मानसूनी हवाओं के बीच चटख हुए। महिलाएं-बच्चे निकले और युवा-बुजुर्ग भी। हिंदू-मुलसमान सभी भारतीय योग पद्धति की ताकत का एहसास बटोरने के लिए गंगा तटों से लेकर पार्कों, उद्यानों, खेल मैदानों, स्कूल कॉलेज परिसरों में ध्यान, प्राणायाम, आसन की विविध मुद्राओं में लीन नजर आए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
yoga
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के संसदीय क्षेत्र का कोना-कोना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की रौनक से गुलजार हुआ। पौ फटने से पहले बुधवार को पतित पावनी गंगा के तट से लेकर पार्कों, घर की छतों तक योग की अलख जगाने के लिए लोग निकल पड़े। इस महोत्सव को साकार करने के लिए महीने भर से अभ्यास में जुटीं महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते बना।
yoga
- फोटो : अमर उजाला
उत्सव जैसे माहौल में सिगरा स्टेडियम, शहीद उद्यान, बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संस्कृत विश्वविद्यालय, यूपी कॉलेज, आईएमए, छावनी, एयर फोर्स परिसर से रामनगर के किला राजपथ तक लोगों ने अलग-अलग योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शहर भर में हर छोटे-बड़े संस्थानों में योग शिविर आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
yoga
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और पतंजलि योग समिति की ओर से शहीद उद्यान सिगरा में आयोजित योगशाला में शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। योग गुरु हरिशंकर दुबे और पतंजलि योग समिति की जिलाध्यक्ष कुशला जायसवाल ने यहां भुजंगासन, पादपासन, शवासन, प्राणायाम सहित कई आसनों का अभ्यास कराया। भजनों के मधुर संगीत के बीच लोगों ने पूरे उत्साह से योगाभ्यास किया। योगशाला की शुरुआत सुबह 5:30 बजे से हुई ।
विज्ञापन
yoga
- फोटो : अमर उजाला
विश्व योग दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय, इंटर कॉलेजों, स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजित योग शिविर में साधकों का रेला उमड़ा रहा। अलग-अलग आसन के माध्यम से लोगों ने योग क्रियाओं को अपनाने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करते रहने का संकल्प लिया।