{"_id":"61cd61be21956e08a83cb16c","slug":"year-ender-2021-varanasi-vishwanath-corridor-ring-road-rudraksh-convention-centre-pm-modi-badalta-banaras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2021: विश्वनाथ कॉरिडोर, रिंग रोड, 'रुद्राक्ष' और हेल्थ इंफ्रा के नाम रहा यह साल, जानें कैसे आगे बढ़ा बनारस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Year Ender 2021: विश्वनाथ कॉरिडोर, रिंग रोड, 'रुद्राक्ष' और हेल्थ इंफ्रा के नाम रहा यह साल, जानें कैसे आगे बढ़ा बनारस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बदलते बनारस की विकास यात्रा में वर्ष 2021 अहम कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बदलते बनारस की विकास यात्रा में वर्ष 2021 अहम कड़ी बन चुकी है। रिंग रोड के जरिए शहर ने विस्तार किया है और शहरवासियों को सड़क, बिजली, पानी, पर्यटन, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही रोजगार के अवसर भी मिले हैं। बीत रहे इस साल में शहर की विकास यात्रा में पांच हजार करोड़ रुपये की 100 से ज्यादा परियोजनाएं जुड़ चुकी हैं।
विश्व फलक पर काशीपुराधिपति का धाम (काशी विश्वनाथ कॉरिडोर) चमक रहा है तो रिंग रोड से फर्राटा भर रहे वाहन पूर्वांचल से बनारस की कनेक्टिविटी मजबूत कर रहे हैं। बीएचयू सहित अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार ने भी पूर्वी भारत तक को राहत दी है। प्रधानमंत्री वर्ष 2021 में चार बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और हर बार करोड़ों की सौगात उन्होंने दी है।
बदलते बनारस को नए साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी को दो हजार करोड़ की सौगात देंगे। इसमें वह करीब आधा दर्जन से अधिक प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और खिड़किया घाट के साथ ही कचरे से कोयला बनाने के प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे। रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।
Trending Videos
'रुद्राक्ष' ने बढ़ाई काशी की चमक
2 of 6
]रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर
- फोटो : Self
धर्म, कला और संस्कृति की नगरी काशी में जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक के रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर ने शहर की चमक बढ़ा दी है। करीब 179 करोड़ रुपये की इस परियोजना ने कलाकारों के साथ आयोजनों के लिए भी एक मंच प्रदान किया है। यहां होने वाले आयोजन अब विश्व फलक पर लोगों को रिझा रहे हैं। हाल ही में फिल्म फेस्टिवल ने शहर को एक नई पहचान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल हब के रूप में उभरी काशी
3 of 6
बीएचयू में एमसीएच विंग
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 में काशी मेडिकल हब के रूप में उभरी है। इसमें जहां बीएचयू में पांच मंजिला 100 बेड वाले एमसीएच विंग, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की सौगात मिली, वहीं जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में 100 बेड और दीनदयाल अस्पताल परिसर में 50 बेड के एमसीएच विंग का भी उद्घाटन हुआ। जहां एक ही छत के नीचे गर्भवती महिलाओं, बच्चों का इलाज हो रहा है। इसके अलावा बीएचयू समेत अन्य सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्राें पर ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया है, जिससे कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में कोई समस्या न हो। यहीं नहीं भद्रासी में 50 बेड के आयुष अस्पताल की भी सौगात इसी साल दिसंबर में मिली है। ़
मजबूत हुई कनेक्टविटी
4 of 6
रिंग रोड, वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
बीतने वाले साल में सबसे बड़ी सौगात रिंग रोड फेज-2 के रूप में मिली है। शहर में आने वाले वाहन अब राजातालाब से हरहुआ होते ही सीधे गाजीपुर और अन्य शहरों के लिए निकल जा रहे हैं। करीब चार सौ करोड़ रुपये की इस परियोजना ने शहर की सड़कों से भारी वाहन गायब कर दिया है।
विज्ञापन
हाईटेक पार्किंग ने दिलाई जाम से निजात
5 of 6
गोदौलिया की मल्टी लेवल पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम से भी इस साल निजात मिली है। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके गोदौलिया में टू व्हीलर पार्किंग, मैदागिन के टाउन हाल में 400 वाहनों की पार्किंग, सर्किट हाउस में 450 वाहनों की पार्किंग और बेनियाबाग में 600 वाहनों की पार्किंग की सौगात ने शहर में बड़ा बदलाव किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।