{"_id":"595229164f1c1be9298b4652","slug":"yogi-government-complete-100-days-varanasi-devlopment-slow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के 100 दिन पूरे, वाराणसी में बदलाव...पर रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के 100 दिन पूरे, वाराणसी में बदलाव...पर रफ्तार धीमी
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल 19 मार्च को सूबे की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के रूप में आज 100 दिन पूरे हो गए। विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर दुनिया को चौंकाया था। सीएम योगी ने सत्ता संभालते ही कई ताबड़तोड़ फैसले लिए। फिर चाहे वो किसानों की कर्जमाफी हो, अवैध बूचड़खानों पर नकेल हो, एंटी रोमियो दस्ते का गठन हो या फिर सूबे में चल रहे कई सारे निर्माण कार्यों की डेडलाइन तय करने का। सीएम योगी ने सूबे में बदलाव लाने की पहल तो की लेकिन समय के साथ उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। आगे की स्लाइड्स में जानिए वो कार्य जिनकी रफ्तार काफी धीमी।
सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने मंगलवार को लखनऊ में सरकार के 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल उदेश्य के साथ आगे बढ़ रही। सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी ने न सिर्फ भ्रष्टाचार पर अंकुश को कड़े कदम उठाने का इरादा दिखाया बल्कि नीतिगत बदलावों की घोषणा कर यह संदेश दिया था कि सरकार न सिर्फ व्यवस्था सुधारना चाहती है बल्कि प्रक्रियात्मक सुधार कर के भी लोगों की समस्यायों को कम करना चाहती है। सीएम योगी के आने के बाद पीएम के संसदीय क्षेत्र के लोगों की आस बढ़ गई। सरकार में वाराणसी से तीन मंत्री हैं। वाराणसी में बदलाव के लिए काफी कार्य हो रहे हैं मगर उनकी रफ्तार ते नहीं है। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
cm yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में विकास कार्यः विधानसभा चुनाव में पीएम संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को बंपर सफलता मिली। बनारस के लोगों को लगा अब यहां के हालात कुछ बदलेंगे। सीएम योगी भी वाराणसी में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। यहां हो रहे सामनेघाट पुल, मंडुवाडीह आरओबी, चौकाघाट पुल का दौरा कर उसे तय समय 27 जून तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया था। मगर इन विकास कार्यों की रफ्तार नहीं बदली। 27 जून तो क्या आने वाले 27 जुलाई तक पूरे नहीं हो पाएंगे। वाराणसी में विकास कार्यो की रफ्तार धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बिजलीः सीएम योगी ने सूबे के सभी धार्मिक शहरों में 24 घंटे बिजली देने का निर्देश दिया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति की घोषणा के बाद लोगों को लगा कि अब राहत मिलेगी। मगर ऐसा नहीं हो पाया। धार्मिक नगरी वाराणसी और पीएम के संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद आजकल बिजली में घंटों की कटौती हो रही है। सीएम योगी के 100 दिनों में पूर्वांचल विद्युत् वितरण निगम के तीन प्रबंध निदेशक बदल दिए गए लेकिन हालात जस के तस रहे। बिजली आपूर्ति की रफ्तार वाराणसी में अभी भी धीमी ही है।
विज्ञापन
टूटी सड़क।
- फोटो : jaunpur
वाराणसी में सड़कः सीएम योगी ने सत्ता संभालते ही सूबे की सभी सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद सरकारी महकमें में थोड़ी तेज आई। खराब सड़कों को ठीक किया जाने लगा। थोड़े ही दिनों बाद उसमें तकनीकी दिक्कतें आने लगी। मसलन ठेकेदार, पैसे की कमी,पत्थर-चारकोल की कमी इत्यादि। इसकी नतीजा यह हुआ कि 15 जून तक सूबे की मात्र 60 फीसदी सड़कें ही गड्ढामुक्त हो पाईं। वाराणसी में लगभग यही हाल रहा। प्रमुख मार्गों को छोड़ दें तो लगभग सभी सड़कों की हालत खराब ही है। पीएम के संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद सड़कों को गड्ढामुक्त करने की रफ्तार धीमी है।