{"_id":"69cca22b0db174cd110ef72e","slug":"15-59-crore-boost-for-roads-10-routes-to-be-revamped-in-fatehpur-sikri-area-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात, 10 सड़कों से बदलेगी किस्मत; 50 हजार ग्रामीणों को मिलेगा राहत का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात, 10 सड़कों से बदलेगी किस्मत; 50 हजार ग्रामीणों को मिलेगा राहत का रास्ता
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 15.59 करोड़ रुपये से 77 किमी लंबी 10 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इससे 25 गांवों के 50 हजार से अधिक ग्रामीणों को टूटी सड़कों से राहत मिलेगी।
फतेहपुर सीकरी
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 15.59 करोड़ रुपये से 10 सड़कों की सूरत बदलेगी। ग्रामीणों की राह सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग 77 किमी. लंबाई में सड़कों का नवीनीकरण करेगा। कार्य को मंजूरी मिल गई है। इन मार्गों से जुड़े 25 से अधिक गांव के 50 हजार से अधिक ग्रामीणों को टूटी सड़कों से मुक्ति मिलेगी।
फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि आगरा-किरावली शहरी भाग, अछनेरा-झुंडावाई मार्ग शामिल हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 से गोबरा होते हुए राजस्थान सीमा तक मार्ग का भी नवीनीकरण कराया जाएगा है। अछनेरा-फरह मार्ग और गढ़िमा मार्ग, अछनेरा-भरतपुर मार्ग से मांगरोल जाट होते हुए भडीरी तक के मार्ग भी नवीनीकृत होंगे। एनएच-11 से हाथी दरवाजा मार्ग और सिकंदर बसैरी ब्यारा मार्ग, फतेहपुर सीकरी से कागारौल मार्ग, किरावली आगरा भरतपुर एनएच 11 मार्ग से फतेहपुर सीकरी मार्ग आदि भी योजना में शामिल है।
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रयासों से सड़कों के निर्माण के लिए 5.17 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। श्यामो बमरौली कटारा से गढ़ी सोना तक सड़क का नवनिर्माण होगा। इस्लामपुर से नगला ब्रहा होते हुए विजय मल्हैला तक नई सड़क बनेगी। गढ़ी ठाकुर दास रोड से पीटर्स इंटर कॉलेज यूनिट-दो तक मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। बरौली गूजर से ठार पारौली ठार तथा गढ़ी किशन लाल की ठार से गंगाराम तक पांच-पांच किमी. लंबी सड़क बनेगी।
Trending Videos