{"_id":"62265ba5db32f867f811a545","slug":"15-food-sample-failed-mainpuri-news-agr5264914104","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थ के 15 नमूने जांच में फेल, विक्रेताओं पर होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थ के 15 नमूने जांच में फेल, विक्रेताओं पर होगा मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा जांच के लिए भेजे 15 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हो गए हैं। एक नमूना जांच में हानिकारक व अन्य अधोमानक या मिथ्याछाप पाए गए हैं। अधोमानक और मिथ्याछाप नमूनों के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायालय में और हानिकारक नमूने के लिए एसीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। हाल ही में आई जांच रिपोर्ट में 15 नमूने फेल हो गए हैं। इसमें अधिकांश नमूनों में जहां रंग की मिलावट पाई गई है तो वहीं कुछ नमूने झूठी जानकारी देने के चलते भी फेल हुए हैं।
वहीं, जांच में एक नमूना हानिकारक भी पाया गया है। दरअसल भोगांव के मोहल्ला गड्ढा के नसीम की दुकान से लिए गए सॉस के नमूने में हानिकारक रंग की मिलावट पाई गई है। मामले में शासन से अनुमति के बाद विक्रेता के खिलाफ एसीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
ये नमूने हुए फेल
-रॉयल स्वीट्स करहल, बादामी बर्फी में रंग मिलावट, अधोमानक।
-रॉयल स्वीट्स करहल, बूंदी के लड्डू में दूसरे तेल का इस्तेमाल, मिथ्याछाप।
-अरुण गुप्ता बेवर, सरसों के तेल के दो नमूनों में दूसरे तेल की मिलावट, अधोमानक।
-आसिफ खान करियानीम भोगांव, मल्टीविटामिन के तीन सीरप मिथ्याछाप।
-बीकानेर एक्सप्रेस मैनपुरी, गोल मठरी, मिथ्याछाप।
-बीकानेर एक्सप्रेस मैनपुरी, छैना टोस्ट, रंग की मिलावट, अधोमानक।
-विकास गुप्ता कुरावली, सरसों के तेल में रंग की मिलावट, अधोमानक।
-मुरारीलाल लेनगंज, रसगुल्ला पाउडर मिथ्याछाप।
-मनोज गुप्ता बैंक कॉलोनी, परी मटर नमकीन, मिथ्याछाप।
-मनोज गुप्ता बैंक कॉलोनी, परी झालमुड़ी नमकीन, मिथ्याछाप।
-नसीम मोहल्ला गड्ढा भोगांव, सॉस, रंग की मिलावट, हानिकारक।
-प्रमोद कुमार बेवर, चमचम, रंग की मिलावट, मिथ्याछाप।
जांच रिपोर्ट के अनुसार 15 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए हैं। इसमें अधिकांश अधोमानक या मिथ्याछाप हैं। वहीं एक नमूना हानिकारक भी पाया गया है। जल्द ही विक्रेताओं के खिलाफ संबंधित न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
- डॉ. टीआर रावत, अभिहित अधिकारी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X