फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   240 Japanese CEOs to Meet Agra Entrepreneurs, Explore Investment and Industrial Opportunities in Uttar Pradesh

UP: आगरा में 240 जापानी CEO का महामंथन, ताज देखने के बाद उद्यमियों संग होगी बैठक; निवेश पर बनेगी रणनीति

Wed, 19 Aug 2026 12:01 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 12:01 PM IST
सार

यामानाशी के गवर्नर के नेतृत्व में 240 जापानी कंपनियों के सीईओ का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचेगा और ताजमहल भ्रमण के बाद उद्यमियों संग राउंड टेबल मीटिंग करेगा।

विज्ञापन
240 Japanese CEOs to Meet Agra Entrepreneurs, Explore Investment and Industrial Opportunities in Uttar Pradesh
ताजमहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजनगरी में जापानी निवेश और औद्योगिक विकास के नए द्वार खुल सकते हैं। जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर की अगुवाई में 240 जापानी कंपनियों के सीईओ का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को आगरा में उद्यमियों संग उच्चस्तरीय बैठक में मंथन करेगा। ताजमहल भ्रमण के बाद होटल जेपी पैलेस में यह बैठक होगी, जिसमें सहयोग के नए अवसर तलाशे जाएंगे।
विज्ञापन


उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आगरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में औद्योगिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत कर निवेश के नए अवसरों को धरातल पर उतारना है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के अनुसार, जापानी प्रतिनिधिमंडल आगरा आकर सबसे पहले ताजमहल का भ्रमण करेगा। इसके बाद फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस में निवेशकों के साथ एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल मीटिंग होगी।
विज्ञापन


इस बैठक में दोनों देशों के बीच तकनीक हस्तांतरण, कौशल विकास और रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जापानी कंपनियों के निवेश को लेकर सीधा संवाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा। इतने बड़े और वीवीआईपी विदेशी डेलिगेशन के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, गाइड और गोल्फ कार्ट सहित सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागों के बीच समन्वय कर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से भी होगी मुलाकात
भारत के छह दिवसीय (18 से 23 अगस्त) दौरे पर आया जापानी दल बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में शामिल होगा। वहीं, आगरा दौरे के अगले दिन, 21 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जापान-उत्तर प्रदेश बिजनेस प्रोग्राम में भी यह प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed