फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   300-Year-Old Mughal-Era Gateway in Agra Crumbling Amid Neglect and Encroachment

UP: अनदेखी का शिकार मुगलिया दौर का निगरानी टावर, दरक रहा पुल छिंगा मोदी दरवाजा; ये तस्वीर कर देगी हैरान

Mon, 03 Aug 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 10:04 AM IST
सार

आगरा में करीब 300 साल पुराना पुल छिंगा मोदी दरवाजा संरक्षण के अभाव और अतिक्रमण के चलते जर्जर हो रहा है। कभी शहर की सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा रहा यह दरवाजा अब दूर से भी नजर नहीं आता और इसकी बादशाही ईंटें व प्लास्टर टूट रहे हैं।

विज्ञापन
300-Year-Old Mughal-Era Gateway in Agra Crumbling Amid Neglect and Encroachment
पुल छिंगा मोदी दरवाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगल काल में शहर की सुरक्षा 16 प्रमुख दरवाजों के हवाले थी। जहां से दुश्मनों पर पैनी नजर रखी जाती थी। यह सभी दरवाजे शहर की सुरक्षा दीवार से जुड़े थे। जिनमें से लोहामंडी का पुल छिंगा मोदी दरवाजा भी शामिल था,लेकिन आज अनदेखी के कारण जर्जर होता जा रहा है।
विज्ञापन


मुगल काल में 300 साल पहले मोहम्मद शाह के शासनकाल में वर्ष 1720-1730 के आसपास बनकर तैयार हुआ पुल छिंगा मोदी दरवाजा आज बदहाल है। अतिक्रमण के कारण पुल छिंगा मोदी दरवाजे की ऐतिहासिकता संकट में पड़ गई है। जिसकी ओर एएसआई विभाग ध्यान नही दे रहा है। विभागीय उपेक्षा के कारण पुल छिंगा मोदी दरवाजे की बादशाही ईंट गिरती जा रही है,जगह जगह से प्लास्टर भी उखड़ गया है।
विज्ञापन



पुल छिंगा मोदी दरवाजा की सुरक्षा दीवार गोकुलपुरा के कंस गेट से जाकर मिलती थी। लेकिन धरोहर के संरक्षण में लापरवाही के कारण पुल छिंगा मोदी दरवाजा आज अपनी पहचान खोता जा रहा है। अतिक्रमण के कारण मुगलकाल का सुरक्षा द्वार अब दूर से नजर नही आता। पुल छिंगा मोदी दरवाजा क्षेत्र में आपसी साैहार्द का प्रतीक भी है,इसकी दीवार के एक छोर पर मंदिर और दूसरे पर मस्जिद बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक धरोहर में विद्युत विभाग ने विद्युत उपकरण लगा रखे है,जिससे सुंदरता प्रभावित हुई है। यह दरवाजा चूना पत्थर और ककैया ईंट से बना एक खूबसूरत ढांचा है,लेकिन पुरातत्व विभाग की अनदेखी और संरक्षण की मांग के चलते खंडहर में बदलता जा रहा है। स्थानीय निवासी अमित का कहना है कि पुल छिंगा मोदी दरवाजा का रखरखाव होना चाहिए। जिससे आने वाली पीढि़यां इन धरोहरों को देख सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed