सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40 quintals of adulterated khoa were seized near parcel office at Agra Cantt

UP: स्टेशन पर बोरों में भरा मिला 40 क्विंटल खोआ, कई राज्यों में होना था सप्लाई; मालिक को तलाश रही टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 18 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार

खाद्य विभाग की टीम ने आगरा कैंट स्टेशन पर बड़ी मात्रा में खोआ पकड़ा है। इसके मिलावटी होने की आशंका जताई जा रही है। खोआ का मालिक भाग गया है। ऐसे में टीम इसे नष्ट कराने की तैयारी कर रही है। 

40 quintals of adulterated khoa were seized near parcel office at Agra Cantt
टीम ने स्टेशन पर पकड़ा खोआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

खाद्य विभाग की टीम ने आगरा कैंट के पार्सल घर के पास मिलावटी 40 क्विंटल खोआ पकड़ा है। इसका मालिक भाग गया है। इसे जब्त कर लिया है। खोआ दिल्ली, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा था। शुक्रवार तक इसका मालिक नहीं आने पर नष्ट करा दिया जाएगा।


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा कैंट से पार्सल के जरिये मिलावटी-घटिया खोआ कई राज्यों में भेजा जा रहा है। इस सूचना पर खाद्य निरीक्षकों की टीम को देर शाम करीब साढ़े सात बजे आगरा कैंट पहुंची। यहां पार्सल घर के चंद कदम दूरी पर ही 80 बोरे मिले। जब इनको खोला गया तो इसमें खोआ भरा हुआ था। एक बोरे का वजन 50 किलो था। टीम ने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि कुछ देर पहले खोआ के पास एक-दो व्यक्ति मंडरा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को देखकर वह भाग गया। खोआ में बेहद असुरक्षित स्थिति में मिला। कोल्डचेन का भी पालन नहीं हो रहा था। इसके मिलावटी होने की आशंका है। इसे सीज कर दिया है। इसकी कीमत सवा लाख रुपये हो सकती है। शुक्रवार के दोपहर 12 बजे तक साईं के तकिया स्थित कार्यालय में इसका मालिक नहीं आता है तो नमूना लेकर इसे नष्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

ऑन डिमांड हॉकर करता है खोआ
सहायक आयुक्त ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि एजेंट खोआ को ऑनडिमांड विभिन्न राज्यों में खपाता है। ये खोआ दिल्ली, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भेजा जा रहा था। इसके धौलपुर से आने की आशंका है। इसकी जांच कराई जा रही है। इससे पहले भी खाद्य विभाग की टीम ने बीते साल अक्तूबर में आगरा किला रेलवे स्टेशन के पार्सल घर के बाहर 29 बोरियों में भरा 1540 किलो मिलावटी खोआ पकड़ा था।

खोआ के 85 फीसदी नमूने फेल
बीते साल खोआ के 45 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 39 नमूने फेल मिले। इसमें पांच नकली और 34 में मिलावट की पुष्टि हुई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि खोआ हाथ में लेने पर जल्दी चिकनाई छोड़ देता है। सही जांच लैब में ही संभव है। मिलावटी-नकली सामग्री के लिए टोल फ्री नंबर (18001805533) पर शिकायत करें।

किडनी-पेट रोग का सबसे ज्यादा खतरा
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री के उपयोग से फूड प्वाइजनिंग का खतरा अधिक रहता है। लंबे समय तक इसके उपयोग से किडनी रोग के होने का भी खतरा है। मधुमेह भी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed