{"_id":"69bb7adb89b35891bd0c8a9d","slug":"43-lakh-cheating-case-in-agra-couple-booked-for-failing-to-execute-property-deal-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बैनामा के नाम पर 43 लाख रुपये हड़पे, दंपती समेत तीन पर केस दर्ज; एक गलती की वजह से गंवाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बैनामा के नाम पर 43 लाख रुपये हड़पे, दंपती समेत तीन पर केस दर्ज; एक गलती की वजह से गंवाई रकम
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के सिकंदरा में मकान का बैनामा करने के नाम पर दंपती ने 43 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा में मकान का बैनामा करने के नाम पर 43 लाख रुपये हड़प लेने की प्राथमिकी न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई गई है। इस मामले में दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
पुष्पांजलि गार्डेनिया, सिकंदरा निवासी वर्निया जैन ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया कि खंदाैली के रहने वाले रामवरन, उनकी पत्नी संगीता से अच्छे संबंध थे। दंपती ने उनसे और उनकी दो बहनों से कहा कि वह इंद्रपुरी, न्यू आगरा में स्थित 182.50 वर्गमीटर के मकान को बेचना चाहते हैं। इसके लिए 63 लाख रुपये में सौदा तय किया। 50 लाख रुपये देने पर तुरंत बैनामा की बात कही।
तीनों बहनों ने वर्ष 2024 में 43 लाख रुपये रामवरन और उनकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 20 लाख रुपये बैनामा के समय देना तय हुआ। रामवरन ने 6 महीने में बैनामा की बात कही। मगर समय पूरा होने पर तैयार नहीं हुए। हर बार समय मांग लेते थे। इस पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। इसके बाद आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। अभद्रता भी की। पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की।
न्यायालय के आदेश पर थाना सिकंदरा में रामवरन, संगीता और 2-3 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि रुपयों के लेन-देन से संबंधित साक्ष्य लिए जाएंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Trending Videos