फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   7.42 Lakh CC Road Under Scanner: Road Allegedly Built in Private Colony Instead of Approved Lane

गजब कर डाला: स्वीकृत गली छोड़ कॉलोनी में बना दी सड़क, सीसी रोड पर बड़ा सवाल; 6 अगस्त को होगी जांच

Sat, 01 Aug 2026 07:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 07:36 AM IST
सार

नानपुर में 7.42 लाख रुपये की सीसी रोड स्वीकृत गली के बजाय निजी कॉलोनी में बनाए जाने के आरोपों ने निर्माण की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी 6 अगस्त को मौके पर पहुंचकर अभिलेखों और निर्माण स्थल की जांच करेंगे।

विज्ञापन
7.42 Lakh CC Road Under Scanner: Road Allegedly Built in Private Colony Instead of Approved Lane
गांव नानपुर में सीसी रोड निर्माण को लेकर उठे विवाद के बाद मामला जांच के दायरे में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिचपुरी जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत नानपुर में 7.42 लाख रुपये की सीसी रोड के निर्माण को लेकर उठे सवालों की अब छह अगस्त को जांच होगी। शिकायत के आधार पर अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-2, लोक निर्माण विभाग आगरा ने जांच की तारीख निर्धारित की है। जांच में शिकायतकर्ता, संबंधित अधिकारियों और विभागीय अभिलेखों के आधार पर निर्माण स्थल समेत अन्य बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने ग्राम पंचायत नानपुर में अरुण सिंह के मकान से गुड्डू के मकान तक स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण निर्धारित स्थल पर न कराकर खेत में विकसित निजी कॉलोनी में कराए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के समर्थन में उन्होंने 43 पेज के दस्तावेजी साक्ष्य अधिकारियों को सौंपे हैं। उनका आरोप है कि स्वीकृत स्थल पर सड़क न बनने के बावजूद अभिलेखों में कार्य पूर्ण दर्शाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, जिस गली में सीसी रोड स्वीकृत हुई थी, वहां अब भी जलभराव और खराब रास्ते की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत में अवर अभियंता द्वारा 7,42,692 रुपये के बिल, एमबी संख्या 179, पृष्ठ 82 और 16 नवंबर 2024 की माप संबंधी प्रविष्टियों का भी उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही मौके पर माप किए जाने के फोटो और शिलापट्ट की प्रतिलिपि भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने निर्माण स्थल बदलने में संबंधित जेई और ठेकेदार की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-2, लोक निर्माण विभाग आगरा जीके वार्ष्णेय छह अगस्त को मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे। उन्होंने इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी दे दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed