फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women staged protest at Municipal Corporation over lack of development work

Agra: गोद में मासूम को लिए धरने पर बैठीं महिलाएं, निगम में दो घंटे प्रदर्शन; सड़क-सीवर सफाई को साैंपा ज्ञापन

Fri, 31 Jul 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 31 Jul 2026 11:43 PM IST
सार

सीवर लाइन न होने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। महिलाओं के साथ आए दीपक शर्मा ने बताया कि लोहामंडी जोनल कार्यालय पर वे कई बार जाकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन निर्माण नहीं शुरू हुआ। 

विज्ञापन
Women staged protest at Municipal Corporation over lack of development work
नगर निगम में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोद में बच्चा लेकर ज्ञानपुरी, दहतोरा क्षेत्र की महिलाओं ने नगर निगम में धरना दिया। वह सड़क न बनने, घरों के बाहर गंदा पानी भरने और सफाई नहीं होने से इस कदर तंग आ गईं कि नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर दो घंटे तक धरने पर बैठी रहीं। निर्माण कार्य का 60 लाख रुपये का एस्टीमेट मंजूर होने के बाद भी टेंडर नहीं निकाला गया, जिसकी जानकारी होने पर महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने निगम अधिकारियों और मेयर हेमलता दिवाकर के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


ज्ञान इंटर कॉलेज के पास ज्ञानपुरी कॉलोनी की निवासी नगीना ने बताया कि पूरा क्षेत्र निचले क्षेत्र में है। सड़क का निर्माण न होने से पानी भर जाता है। सीवर लाइन न होने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। महिलाओं के साथ आए दीपक शर्मा ने बताया कि लोहामंडी जोनल कार्यालय पर वे कई बार जाकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन निर्माण नहीं शुरू हुआ। 
विज्ञापन


वहीं पता चला कि कॉलोनी में सीवर लाइन, नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए लगभग 60 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार हो चुका है, लेकिन इसका टेंडर नहीं निकाला गया। ऐसे में दिवाली तक काम कैसे शुरू होगा। लोगों ने नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त को सौंपा। उन्होंने टेंडर निकालकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इस दौरान चांदनी, चंद्रवती, ओमवती, पूजा, मुन्नी देवी, श्यामा देवी, काजल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed