{"_id":"6a6ce1ac5913c5ce22058a2c","slug":"ada-seals-three-illegal-constructions-in-agra-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एडीए ने सील किए तीन अवैध निर्माण, बिना मानचित्र स्वीकृत बन रहे थे भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एडीए ने सील किए तीन अवैध निर्माण, बिना मानचित्र स्वीकृत बन रहे थे भवन
Fri, 31 Jul 2026 11:42 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:42 PM IST
सार
आगरा में अवैध निर्माण के खिलाफ एडीए की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को एडीए की टीम ने तीन अवैध निर्माणों पर सील लगा दी। बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
एडीए ने सील किए अवैध निर्माण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रवर्तन अनुभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। वार्ड हरीपर्वत-द्वितीय में एक और हरीपर्वत-प्रथम में दो अनधिकृत निर्माण सील कर दिए।
हरीपर्वत-द्वितीय वार्ड स्थित कैलाश विहार कॉलोनी के प्लॉट नंबर 30 पर आयुष बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य करा रहे थे। शिकायत और जांच के बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को सील कर दिया।हरीपर्वत-प्रथम वार्ड में दयालबाग स्थित प्रेम भवन कॉलोनी के भूखंड संख्या एस-23ए में धीरज कपूर द्वारा बिना नक्शा पास कराए कराए जा रहे निर्माण को भी सील कर दिया गया।
ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित भूखंड संख्या 104 पर सुषमा गोयल द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र या नक्शे के विपरीत किया जाने वाला कोई भी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।