{"_id":"6a6ce416812af6768509e908","slug":"coach-accused-of-attempting-assault-on-player-in-agra-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल प्रैक्टिस के बहाने घिनाैनी हरकत: कोच ने बाथरूम में की कुकर्म की कोशिश, शोर मचाकर भागा खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल प्रैक्टिस के बहाने घिनाैनी हरकत: कोच ने बाथरूम में की कुकर्म की कोशिश, शोर मचाकर भागा खिलाड़ी
Fri, 31 Jul 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:43 PM IST
सार
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडिय में एक खिलाड़ी ने कोच पर गंभीर आरोप लगाया है। खिलाड़ी आरोप है कि बाथरूम में ले जाकर कोच ने कुकर्म की कोशिश की। खिलाड़ी शोर मचाते हुए बाहर भागा। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी उसे भागते हुए देखा।
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एकलव्य स्टेडियम के एक खिलाड़ी ने अपने कोच पर कुकर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही खिलाड़ी का यह भी आरोप है कि कोच ने शुक्रवार को उसे दूसरे खिलाड़ी की मदद करने पर अपशब्द कहे। पीड़ित के चाचा ने सदर थाने में तहरीर दी है।
तहरीर के मुताबिक पीड़ित छात्र ने बताया है कि उसके कोच ने उसे 22 जुलाई को स्पेशल प्रैक्टिस के बहाने आधा घंटा पहले बुलाया। आरोप है कि बाथरूम में ले जाकर कुकर्म की कोशिश की। वह शोर मचाते हुए बाहर भागा। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी उसे भागते हुए देखा। शुक्रवार को भी अभद्रता की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
मामले में कोच के खिलाफ शिकायत का एक पत्र वायरल हुआ है। खिलाड़ी कोच पर खिलाड़ियों में भेदभाव करने के आरोप लगाए गए हैं। उधर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा का कहना है कि पूर्व में कोच पर भेदभाव का आरोप लगाया गया था। जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। अब खिलाड़ी से गलत हरकत का मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।