{"_id":"6033df278ebc3ee9652af570","slug":"abhishek-bachchan-shooting-for-dasvi-film-in-agra-central-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा की सेंट्रल जेल में अभिनेता अभिषेक बच्चन, बाहर बेताब रहे प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की सेंट्रल जेल में अभिनेता अभिषेक बच्चन, बाहर बेताब रहे प्रशंसक
Tue, 23 Feb 2021 01:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल के बाहर खड़ी अभिषेक बच्चन की वैनिटी वैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म दसवीं की शूटिंग सोमवार से केंद्रीय जेल में शुरू हुई। जेल में शूटिंग टीम को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। शाम पांच बजे तक शूटिंग हुई। इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जूनियर बच्चन की एक झलक पाने को बेताब रहे। हंगामे की आशंका पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी बुलाना पड़ गया। पुलिस ने लोगों को जेल के गेट से 200 मीटर दूर हटा दिया। अभिषेक बच्चन यूनिट के सदस्यों के साथ सुबह साढ़े छह बजे केंद्रीय जेल पहुंचे थे।
विज्ञापन
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, तकरीबन सात बजे पूजन आदि के बाद शूटिंग शुरू हुई। शूटिंग के लिए जेल का सर्किल नंबर चार तैयार किया गया है। अभिषेक बच्चन ने एक गाने का सीन किया। जेल के मुख्य गेट पर एक काला पर्दा लगा दिया गया था। वहीं नाम भी लिखा गया। अभिषेक बच्चन दोपहर में कुछ देर के लिए वैनिटी वैन में भी आए। शाम तकरीबन चार बजे कुमार विश्वास भी केंद्रीय जेल पहुंचे। उन्होंने टीम से बात की।
विज्ञापन
उधर, नगला अजीता और आसपास के लोगों को जैसे ही अभिषेक बच्चन की फिल्म शूटिंग शुरू होने के बारे में पता चला, वह बड़ी संख्या में जेल के बाहर पहुंचने लगे। जेल के बाहर पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान थे। उन्होंने लोगों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जाने को तैयार नहीं थे। दोपहर तक लोग डटे रहे। वह अभिषेक बच्चन की एक झलक देखना चाहते थे। मगर, अभिनेता बाहर नहीं आए। पुलिस ने लोगों हटाया तो नारेबाजी करने लगे। बाद में लोगों को किसी तरह हटाया जा सका।
विज्ञापन
जेल के बाहर तैनात रहे निजी सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जेल के गेट पर लगाए निजी सुरक्षा कर्मी
जेल में शूटिंग के लिए बाहर गेट पर निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। गेट नंबर दो पर डीएफएमडी लगाया गया है। इसके पास ही हर आने और जाने वाले का नाम रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। इसके पास ही वैनिटी वैन भी खड़ी की गई है। चार निजी सुरक्षा कर्मी लगाए गए है, जोकि वैन के पास किसी को नहीं जाने दे रहे हैं।
जेल परिसर में आने वाले लोगों को गेट पर ही रोका जा रहा है। यह कार्य भी निजी सुरक्षाकर्मी ही करते रहे। अभिषेक बच्चन की सुरक्षा में भी बाउंसर लगे हैं। वह कुछ देर के लिए वैनिटी वैन में भी आए थे। शूटिंग के लिए महिला कलाकार भी जेल परिसर में बुलाई गई थीं। उनकी सुरक्षा में एंटी रोमियो स्क्वैड को लगाया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।