फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Actress Shilpa Shetty came to Agra with husband Raj Kundra worshiped at Baglamukhi Mukhi Mata temple

UP: पति राज कुंद्रा के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आईं आगरा, बगलामुखी मुखी माता मंदिर में की पूजा

Thu, 31 Aug 2023 09:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 09:34 PM IST
सार

आगरा कैंट रेलवे कॉलोनी रोड स्थित प्राचीन बगलामुखी मुखी माता मंदिर परिसर में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंची। यहां पुजारी नितिन सेठी ने हवन कराया। 

विज्ञापन
Actress Shilpa Shetty came to Agra with husband Raj Kundra worshiped at Baglamukhi Mukhi Mata temple
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति फिल्मकार राज कुंद्रा के साथ बृहस्पतिवार शाम को आगरा कैंट स्थित प्राचीन माता पीतांबरा मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी मनोकामना के लिए पंच कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दीं। मंदिर के महंत नितिन सेठी ने हवन यज्ञ करवाया। उन्होंने माता की आरती उतारी। करीब 3 घंटे तक मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना की। जब आसपास के लोगों को भनक लगी तो मंदिर के बाहर उनकी एक झलक देखने को भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


आगरा कैंट स्थित माता पीतांबरा मंदिर में 1962 से ही अखंड ज्योत जल रही है। मंदिर में मुंबई से काफी लोग अपनी मनोकामना लेकर पूजा करने पहुंचते हैं। महंत नितिन सेठी ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार को ही जानकारी मिली कि बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी अपने पति के साथ पंच कुंडीय यज्ञ करने आएंगी। इस पर मंदिर में तैयारियां करवाई गईं।
विज्ञापन


मंदिर में शेट्टी दंपती ने करीब दो घंटे तक हवन यज्ञ किया। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण के बाद वह कार से होटल के लिए रवाना हो गए। शिल्पा शेट्टी आगरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने आईं हैं। वह फतेहाबाद रोड स्थित होटल में ठहरी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed