{"_id":"62ac1f6043f60450545d51cf","slug":"agneepath-scheme-protest-youth-jammed-the-highway-on-kosi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agneepath Scheme Protest: मथुरा में बवाल, बस में लगा दी आग, यमुना एक्सप्रेस वे पर पथराव के बाद लाठीचार्ज और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agneepath Scheme Protest: मथुरा में बवाल, बस में लगा दी आग, यमुना एक्सप्रेस वे पर पथराव के बाद लाठीचार्ज और फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:59 AM IST
सार
सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार सुबह अग्निपथ योजना के विरोध में मथुरा के सैकड़ों युवाओं ने कोसी पर दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
1 of 6
Agneepath Scheme Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा कोसी में केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ शुक्रवार को युवाओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। हाईवे को जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नेशनल हाईवे पर जाम से दिल्ली व आगरा दोनों ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद युवाओं की टोली ने यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगा दी। इस दौरान रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। सेना में भर्ती के नियमों में बदलाव के बाद शुक्रवार को युवाओं ने कोसी में नेशनल हाईवे जाम कर दिया। बड़ी संख्या में वाहन फंस गए, जिसके बाद दूसरे रूट से वाहनों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को समझाया जा रहा था । उधर, यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी पुलिस तैनात कर दी गई। यहां हालातों पर पुलिस काबू पाती तब तक नौहझील थाना अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस- वे पर प्रदर्शन उग्र हो गया।
2 of 6
पथराव के बीच से खुदकर बचाकर भागते वृद्ध
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं की टोली ने वाहनों पर पथराव कर दिया, इससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान रोडवेज बस को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो युवाओं ने पुलिस को भी निशाना बनाया। पत्थरों की बारिश कर दी गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। भीषण पथराव से पुलिस के भी पैर उखड़ गए। पुलिस के पीछे की ओर दौड़ लगानी पड़ी।
3 of 6
बस में लगा दी गई आग
- फोटो : अमर उजाला
पथराव करने वालों ने किसी को नहीं छोड़ा। यहां तक कि महिलाएं और बुजुर्ग भी अपनी जान बचाकर वहां से भागते हुए नजर आए। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पथराव करने वालों पर फायरिंग करता दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग भी की जिसकी वीडियो वायरल हो रहा है। यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हाईवे से हटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
पथराव के दौरान उल्टे पांव दौड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे के अलावा अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। रेल विभाग भी अलर्ट है। स्टेशनों पर आरपीएफ तैनात की गई है। इसके साथ ही बस स्टैंड समेत अन्य स्थलों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। उधर नौहझील के पास भी यमुना एक्सप्रेसवे पर भी युवाओं ने जाम लगा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।