{"_id":"698db85c0f117612b206ce58","slug":"agra-college-agra-news-c-25-1-agr1065-987516-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज की छात्राएं रही अव्वल (फोटो)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज की छात्राएं रही अव्वल (फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न कॉलेजों को हराकर चल वैजयंती की अपने नाम
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
आगरा कॉलेज की छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती ट्रॉफी अपने नाम की। यह प्रतियोगिता बी जैन महाविद्यालय में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
आगरा कॉलेज की ओर से छात्रा इला शर्मा एवं अदिति शर्मा ने प्रभावशाली तर्क, सशक्त अभिव्यक्ति तथा आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। अपने ओजस्वी वक्तव्य, विषय की गहन समझ और तार्किक विश्लेषण से छात्राओं ने न केवल प्रतियोगिता में श्रेष्ठता सिद्ध की, बल्कि महाविद्यालय का गौरव भी बढ़ाया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. गौरव प्रकाश के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाग लिया।
सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. मृणाल शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता महाविद्यालय की सांस्कृतिक चेतना, बौद्धिक परंपरा और सतत प्रयासों की विजय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्राएं भविष्य में भी उच्च शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक मंचों पर आगरा कॉलेज का नाम गौरवान्वित करती रहेंगी।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आगरा कॉलेज सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि छात्राओं की प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रमाण है।
कॉलेज के प्रोफेसर पी. वी. झा, डॉ. गौरव प्रकाश, प्रोफेसर पूनम चांद, प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रोफेसर रीता निगम, प्रोफेसर सुनीता गुप्ता, प्रोफेसर भूपाल सिंह, प्रोफेसर संजय शर्मा, डॉ. अल्पना ओझा, प्रोफेसर गौरव कौशिक आदि ने छात्राओं को चल वैजयंती ट्रॉफी प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया।
Trending Videos