फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Councillors Angry Over Deadly Potholes Ask Municipal Commissioner

UP: जनता पूछ रही सवाल, क्या जवाब दें? सड़कों के गड्ढों पर फूटा पार्षदों का गुस्सा, नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

Wed, 12 Aug 2026 10:38 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 10:38 AM IST
सार

आगरा की बदहाल सड़कों और गहरे गड्ढों को लेकर पार्षदों का गुस्सा नगर आयुक्त पर फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि जनता लगातार सवाल पूछ रही है, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं है। पार्षदों ने ज्ञापन सौंपकर शहर की प्रमुख सड़कों के गड्ढे तत्काल भरने और मरम्मत कराने की मांग की।

विज्ञापन
Agra Councillors Angry Over Deadly Potholes Ask Municipal Commissioner
नगर आयुक्त से मिलते पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की सड़कों के धंसने, गहरे गड्ढे हो जाने से परेशान पार्षद नगर आयुक्त पर भड़क गए। पार्षद शरद चौहान ने मंगलवार दोपहर में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मरम्मत की मांग की, वहीं इसके बाद हुई बैठक में अन्य पार्षदों ने नगर आयुक्त को खरी-खरी सुनाई और कहा कि जनता अब सवाल पूछ रही है, उन्हें क्या जवाब दें।
विज्ञापन


वार्ड-95 बाग फरजाना से पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य शरद चौहान ने मंगलवार दोपहर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से मिलकर सड़कों के गड्ढे न भरे जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र की हालत सबसे अधिक खराब है। निगम के इतिहास में पहली बार सड़कों पर इतने गहरे और बड़े गड्ढे देखने को मिल रहे हैं। जून में पैचवर्क करा दिया जाता तो यह दुर्दशा न होती।
विज्ञापन


उन्होंने ज्ञापन में कहा कि आरबीएस कॉलेज चौराहे से दीवानी चौराहे तक, खंदारी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, लोहामंडी चौराहा, आवास विकास कॉलोनी रोड, सिकंदरा-बोदला चौराहा रोड, दयालबाग रोड आदि जगहों पर गहरे गड्ढे हैं। इन्हें तत्काल भरवाया जाए। उनके बाद पहुंचे अन्य पार्षदों ने भी नगर आयुक्त से सड़कों की दुर्दशा पर सवाल दागे और अपने-अपने क्षेत्रों की शिकायतें की। पार्षद प्रवीणा राजावत, सुहैल कुरैशी, अनुराग चतुर्वेदी, हेमंत प्रजापति, अमित पटेल, बद्रीप्रसाद आदि ने सड़कों की खस्ता हालत पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed