{"_id":"6a7bfc739eca5215f309cacd","slug":"agra-factory-accused-of-releasing-chemical-waste-into-canal-farmers-claim-crop-damage-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नहर में छोड़ा जा रहा केमिकलयुक्त पानी! किसानों का आरोप- बर्बाद हो रही फसल, नहीं सुन रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नहर में छोड़ा जा रहा केमिकलयुक्त पानी! किसानों का आरोप- बर्बाद हो रही फसल, नहीं सुन रहे अधिकारी
Wed, 12 Aug 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:24 AM IST
सार
रुनकता में ग्रामीणों ने बालाजी वेबरेज फैक्टरी पर केमिकलयुक्त अपशिष्ट पानी सिकंदरा रजवाह नहर में छोड़ने का आरोप लगाया है, जिससे सिंचाई करने वाले किसानों की फसलें प्रभावित होने का दावा है। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है, जबकि फैक्टरी प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
गंदा पानी
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रुनकता के पास स्थित बालाजी वेबरेज फैक्टरी से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी के कारण सिकंदरा रजवाह नहर का जल गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहा है। इसका सीधा असर नहर से सिंचाई करने वाले रुनकता, लोहकरेरा, पनवारी सहित कई गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, रुनकता के किरावली मुरेंडा रोड पर स्थित बालाजी वेबरेज फैक्टरी, जो मिनरल वाटर और विभिन्न प्रकार की कोल्ड ड्रिंक का उत्पादन करती है, से निकलने वाला केमिकल युक्त अपशिष्ट पानी सीधे सिकंदरा रजवाह नहर में छोड़ा जा रहा है।
लोहकरेरा निवासी किसान उदय सिंह ने बताया कि प्रदूषित पानी से सिंचाई करने के कारण फसलें पीली पड़ने लगी हैं। विरोध करने वाले ग्रामीणों में हरेंद्र चौधरी, मोहन, प्रहलाद भगत, मुकेश, धर्मजीत, उदय सिंह, कुमारपाल पहलवान, भगत सिंह, कलुआ, महावीर नेता, प्रेम सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
फैक्टरी प्रबंधन ने कहा आरोप बेबुनियाद
इस मामले में फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि यह एक कर्मचारी का पैसे का मामला था जिसे निकाल दिया गया था और बाकी आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं, सिकंदरा रजवाह के एसडीओ पंकज अग्रवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने स्टाफ भेजकर जांच कराई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।