फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Hospital Partnership Scam: 6.50 Lakh Allegedly Misappropriated Threats Reported

दोस्त निकले दगाबाज: अस्पताल में पार्टनर बनने का दिखाया सपना, 6.50 लाख रुपये हड़पे; प्राथमिकी दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 10:10 AM IST
सार

आगरा में अस्पताल में 25 प्रतिशत पार्टनर बनाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और धमकी दी गई; पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Agra Hospital Partnership Scam: 6.50 Lakh Allegedly Misappropriated Threats Reported
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी उत्सव पालीवाल ने अस्पताल संचालक मुकेश शर्मा, उसकी पत्नी ममता देवी और लोकेश शर्मा पर रुपये हड़पने का आरोप लगाकर थाना एत्माद्दौला में प्राथमिकी दर्ज कराई कराई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त 2017 को मुकेश और लोकेश उसके घर आए थे। उन्होंने बताया कि राहुल शर्मा आरएलडी अस्पताल में पार्टनर बन रहा है। उसे भी 25 प्रतिशत पार्टनर बनने के लिए 11 लाख रुपये लगाने को कहा। अस्पताल की कीमत 22 लाख रुपये बताई गई। आरोप है कि मुकेश की पत्नी ममता देवी ने भी रुपये लगाने पर परेशानी नहीं होने और समस्या आने पर रकम लौटाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन




इसके बाद उसने 17 अगस्त को 3.45 लाख रुपये अस्पताल के खाते में ट्रांसफर किए। 28 अगस्त को एक लाख और 1.05 लाख रुपये के चेक दिए। इसीदिन साझा पत्र तैयार कर नोटरी कराया गया। बाद में अस्पताल का किराया देने के नाम पर एक लाख रुपये और लिए गए और चेक दिया गया। करीब दो माह बाद पार्टनरशिप खत्म करने की बात कहकर 6.50 लाख रुपये लौटाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय तक रकम नहीं लौटाई। रुपये मांगने पर मुकेश ने गालीगलौज कर धमकी दी। काफी दबाव बनाने के बाद करीब एक लाख रुपये लौटाए गए। बाकी रकम देने से मना कर दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed