सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Jail’s Execution Chamber Lies Defunct No Hangman Posted for Decades

यूपी न्यूज: आखिरी बार 1991 में दी गई थी फांसी, अब झाड़ियों में गुम है फांसी घर

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा जिला जेल में कभी 35 दोषियों को फांसी दी जा चुकी है, लेकिन 1991 के बाद से यहां किसी को फांसी नहीं दी गई। वर्तमान में फांसी घर जर्जर अवस्था में है और जेल में जल्लाद की भी तैनाती नहीं है, जबकि केंद्रीय कारागार में फांसी घर ही मौजूद नहीं है।

Agra Jail’s Execution Chamber Lies Defunct No Hangman Posted for Decades
आगरा जिला जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में बहन के हत्या और भाभी पर जानलेवा हमले के दोषी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कैदी को फिलहाल फिरोजाबाद जेल में रखा गया है। आगरा जिला जेल की बात करें तो यहां पर पूर्व में 35 कैदियों को फांसी दी जा चुकी हैं। वर्ष 1991 में आखिरी बार जुम्मन को फांसी दी गई थी। उसे भी बच्ची की हत्या के केस में दोषी पाया गया था। वह बुलंदशहर का रहने वाला था। वर्तमान में जेल का फांसी घर जर्जर है। यहां जल्लाद की भी तैनाती नहीं है।


मुगलों की राजधानी रहा आगरा ताजमहल, किला और बुलंद दरवाजा ही नहीं, जिला कारागार के लिए भी जाना जाता है। 12वें मुगल बादशाह मोहम्मद शाह गाजी के शासनकाल में हज आने-जाने वाले यात्रियों के आराम करने के लिए 1741 ई. में एक भवन का निर्माण कराया गया था। आजादी मिलने पर इसे जिला कारागार बना दिया गया। जिला कारागार में ही फांसी घर भी बनाया गया था। इसमें कई बंदियों को फांसी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहली फांसी 1951 में दी गई थी। 34 साल पहले जुम्मन को आखिरी बार फांसी दी गई थी। फांसी की सजा मिलने पर ज्यादातर बंदियों को केंद्रीय कारागार में रखा जाता है मगर, केंद्रीय कारागार में फांसी घर नहीं है। जिला जेल की बात करें तो यहां का फांसी घर जर्जर हालत में है। इसमें न कोई कमरा है और न ही दीवारें बनी हैं। सिर्फ फंदा बनाने के लिए लगाए गए एंगल ही बचे हैं। जेल के मुख्य गेट से करीब 600 मीटर की दूरी पर होने के कारण आसपास कोई जाता भी नहीं है। चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed