सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Jewellers Upset Over PM’s Appeal to Avoid Gold Buying for a Year

'सोना खरीदना बंद करो': पीएम मोदी की अपील से सराफा कारोबार को बड़ा झटका, जानें बाजार पर क्या पड़ेगा असर

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 12 May 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री की एक साल तक गैर जरूरी सोना खरीदने से बचने की अपील पर आगरा के सराफा कारोबारी नाराज हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि इससे हजारों कारोबारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा।

Agra Jewellers Upset Over PM’s Appeal to Avoid Gold Buying for a Year
सोना - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील कि एक साल तक सोने की गैर जरूरी खरीद से बचें...। सराफा कारोबारियों को रास नहीं आ रही। सोना और चांदी व्यापारियों का कहना है कि जब कोई नहीं खरीदेगा सोना तो हमें व्यापार में पड़ेगा रोना। दुकानें बंद कर चाबियां सौंप देंगे। सरकार हमारे लिए भी पेंशन और भत्ता शुरू कराए।
Trending Videos


चांदी की मंडी कहे जाने वाले आगरा में प्रतिदिन करीब 10 से 15 किलो सोने की बिक्री होती है। वहीं, हर महीने करीब 5000 किलो चांदी का व्यापार है। सोने के गहने बनाने वाले करीब 2000 से अधिक व्यापारी और 10 हजार से अधिक कारीगर हैं। जबकि 150 से 200 होल सेल सोना कारोबारी हैं। प्रतिदिन सोने का 20 से 25 करोड़ रुपये का जिले में कारोबार है। व्यापारियों का कहना है कि रेट के कारण पहले ही धंधा मंदी से जूझ रहा था। अब इस बयान से रोजी रोटी का संकट खड़ा होगा। सहालग में लोग गहने नहीं बनवाएंगें, तो हम क्या खाएंगे। कुछ व्यापारी इसे सोना और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के लिए सरकार की सोची-समझी रणनीति बता रहे हैं। उनका कहना है कि व्यापारी विरोध न करें। इसलिए सोना कम खरीदने की अपील कर माहौल बनाया जा रहा है। इससे कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का पीड़ा...
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की साजिश

आगरा सराफा स्वर्णकार व्यावसायिक कमेटी के संरक्षक राजू मेहरा ने बताया कि सोना नहीं खरीदने की अपील कर सरकार सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाना चाहती है। उसके लिए यह रूपरेखा बनाई जा रही है। सराफा कारोबारियों के लिए सरकार को भत्ता और पेंशन शुरू करना चाहिए।

15 हजार मजदूर होंगे प्रभावित
आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि पीएम ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह अपील की है, लेकिन उन्हें आगरा के 15 हजार मजदूरों के बारे में भी सोचना चाहिए। सोना-चांदी का व्यापार नहीं होगा तो कारोबारी और मजदूर दोनों के लिए रोटी रोटी का संकट बढ़ेगा।

 

सोना खरीद से बचेगा निवेशक
सराफा कारोबारी तरुन अग्रवाल ने बताया कि इस अपील से वो निवेशक प्रभावित होंगे। जो दो-चार लाख रुपये से निवेश कर ब्रेसलेट, चेन या कोई गहना खरीद लेते थे। सोना और चांदी दोनों व्यापार में मंदी है। जरूरत वाला ग्राहक ही सोने की खरीद करता है।  
 

सोना हमारी सुरक्षा और बचत
आभूषण ज्वेलर्स आनंद प्रकाश ने बताया कि सोना हमारे लिए कोई वस्तु नहीं, बल्कि सुरक्षा, बचत और संस्कृति है। भावनाओं से जुड़ी संपत्ति है। ऐसे में सोच समझकर खरीद करें। वित्तीय संतुलन और आवश्यकता को ध्यान में रखें। शादी विवाह के लिए निवेश जारी रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed