फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Security Under Scanner: Four-Hour Inspection Reviews CCTV, Baggage Screening and Control Room

Agra: आगरा मेट्रो की सुरक्षा का चार घंटे तक 'टेस्ट', बैग स्कैनिंग से CCTV तक....हर व्यवस्था की हुई जांच

Sat, 04 Jul 2026 11:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 11:28 AM IST
सार

आगरा मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष सुरक्षा बल के सेनानायक ने चार घंटे तक गहन निरीक्षण कर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, बैगेज स्कैनिंग और सुरक्षा उपकरणों की जांच की। निरीक्षण के दौरान जवानों से प्रतिबंधित सामान, सुरक्षा प्रोटोकॉल और आपातकालीन तैयारियों को लेकर भी जानकारी ली गई।

विज्ञापन
Agra Metro Security Under Scanner: Four-Hour Inspection Reviews CCTV, Baggage Screening and Control Room
सेनानायक डॉ. एमपी सिंह ने ताज ईस्ट गेट और ताजमहल मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो की सुरक्षा का आकलन करने के लिए पांचवीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल के सेनानायक ने चार घंटे तक दो स्टेशनों और डिपो का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, स्कैनिंग मशीन देखी। जवानों से अस्त्र-शस्त्र और प्रतिबंधित सामान के बारे में भी जानकारी की।
विज्ञापन


विज्ञापन


सेनानायक डॉ. एमपी सिंह ने ताज ईस्ट गेट और ताजमहल मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। एक्सरे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम देखकर जवानों से पूछा कि यात्रियों के बैग, सूटकेस और पार्सल की कैसे स्कैनिंग करते हैं। बीते दिन की फुटेज के बारे में पूछा। मेट्रो में किन चीजों पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों ने बताया कि नुकीली सामग्री, अस्त्र-शस्त्र, केमिकल, सिलिंडर आदि पर रोक है। स्टेशनों पर उपलब्ध सायरन, सीसीटीवी कैमरे समेत सुरक्षा उपकरण भी देखे। डिपो और कंट्रोल रूम के निरीक्षण के बाद वीडियो सर्विलांस समेत अन्य की समीक्षा की। निरीक्षण में सहायक सेनानायक धर्मेंद्र सिंह, राजीव यादव, आगरा मेट्रो प्रभारी सुशांत गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed