सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Speeds Up: More Machines Deployed for Yamuna Bridge, Track Expected by December

Agra Metro: आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, यमुना पर पुल के लिए बढ़ाई मशीनें; दिसंबर तक ट्रैक तैयार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के तहत यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण तेज कर दिया गया है और पिलर बनाने के लिए एक और मशीन लगा दी गई है।

Agra Metro Speeds Up: More Machines Deployed for Yamuna Bridge, Track Expected by December
यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण हुआ तेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण तेज कर दिया है। एक मशीन और बढ़ा दी है। दिसंबर तक यह ट्रैक बनकर तैयार होगा। यमुना के पानी को एक ओर से निकासी के लिए रेत हटाकर रास्ता भी बना दिया है।
Trending Videos


 

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें यमुना नदी पर पुल बनाया जा रहा है। पिलर बनाने के लिए एक और मशीन बढ़ा दी है। अब तीन मशीनें कार्य कर रही हैं। दोनों ओर से पिलर बनाए जा रहे हैं। पिलर बनाने के कार्य को आसान करने के लिए यमुना के पानी को एक ओर से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए रेत हटाकर रास्ता बनाया है, इससे पिलर बनाने का कार्य आसानी से हो रहा है। दिसंबर तक पुल तैयार होने के बाद दूसरे कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही भगवान टॉकीज से वाटर वर्क्स तक पिलर तेजी से बनाए जा रहे हैं। वाटर वर्क्स तक 5 से 7 पिलर बनाए जाने बाकी हैं। इनके लिए भी बैरिकेडिंग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed